Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JU Admission 2026: बीए एलएलबी और बीए-बीएड की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, जानें कब तक फीस जमा होगी

    By Surinder Raina Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:08 PM (IST)

    जम्मू विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एलएलबी और बीए-बीएड (आइटीइपी) कार्यक्रमों की प्रथम चरण की सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। ...और पढ़ें

    जम्मू यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी और बीए-बीएड प्रवेश का पहला चरण शुरू

    जम्मू यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी और बीए-बीएड प्रवेश का पहला चरण शुरू

    HighLights

    1. जम्मू विश्वविद्यालय ने बीए एलएलबी, बीए-बीएड की पहली सूची जारी की।

    2. सीट स्वीकार करने और दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 24 जुलाई।

    3. प्रवेश शुल्क 26 जुलाई तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।

    जागरण संवाददाता, जम्मू. जम्मू यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पांच वर्षीय बीए एलएलबी और चार वर्षीय बीए-बीएड (आइटीइपी) कार्यक्रमों की प्रथम चरण की सीट आवंटन (फर्स्ट राउंड सीट एलोकेशन) सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर लाग इन कर अपनी सीट आवंटन स्थिति देख सकते हैं।

    यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण की सीट आवंटन सूची 22 जुलाई को जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 23 और 24 जुलाई को शाम चार बजे तक अपने डैशबोर्ड के माध्यम से आवंटित सीट को एक्सेप्ट या अपग्रेड करना होगा। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को 23 से 24 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। बीए एलएलबी कार्यक्रम के लिए सत्यापन द ला स्कूल और बीए-बीएड (आइटीइपी) कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग में किया जाएगा।

    अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, श्रेणी प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और एक-एक फोटोकापी साथ लानी होगी। दस्तावेजों के सफल सत्यापन और पात्रता की पुष्टि के बाद ही संबंधित अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन शुल्क भुगतान लिंक सक्रिय किया जाएगा। प्रवेश शुल्क 23 से 26 जुलाई तक केवल आनलाइन माध्यमों जैसे यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड अथवा क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा किया जा सकेगा।

    जम्मू यूनिवर्सिटी की अभ्यर्थियों से अपील

    यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि नकद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया तभी पूर्ण मानी जाएगी, जब अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के बाद निर्धारित अवधि में सफलतापूर्वक प्रवेश शुल्क जमा कर देंगे। शेष रिक्त सीटों तथा बची हुई श्रेणियों, परिसरों और संबद्ध कालेजों के लिए अगले चरण की सीट आवंटन सूची बाद में जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

    खबरें और भी