Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू में अगले 6 दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और भूस्खलन की चेतावनी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में अगले छह दिनों तक बारिश, जलभराव और भूस्खलन की चेतावनी दी है। 4 और 5 अगस्त को तेज बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गि ...और पढ़ें

    जम्मू में अगले 6 दिन बदलेगा मौसम का मिजाज। फाइल फोटो

    जम्मू में अगले 6 दिन बदलेगा मौसम का मिजाज। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जम्मू संभाग में अगले छह दिन बारिश की संभावना।

    2. 4-5 अगस्त को तेज बारिश, जलभराव व भूस्खलन का अलर्ट।

    3. तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। संभाग में अगले छह दिनों तक मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। हल्की से तेज बारिश होगी। इसके साथ जलभराव व भूस्खलन की भी संभावनाएं हैं। विभाग ने अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।

    मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अगस्त को जम्मू संभाग में कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश होगी। जबकि 6 से 9 अगस्त तक आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने, भूस्ख्लन होने की चेतावनी देते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

    इसी बीच पिछले दो दिनों से शुष्क हुए मौसम के मिजाज सोमवार दोपहर बाद बदल गए। करीब तीन बजे जम्मू शहर व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि बारिश थोड़ी देर के लिए हुई, बावजूद इसके कई सड़कों पर जलजमाव हुआ।

    कुछ स्थानों पर नालियों चोक होने से गंदगी सड़कों पर आ गई। दोपहर बाद से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और लोगों को चिपचिपाती गर्मी से भी राहत मिली।

    जम्मू में 26.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस सबके बीच सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम पर पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

    तापमान अधिकतम न्यूनतम

    • जम्मू 33.4 26.6
    • बनिहाल 29.1 19.5
    • बटोत 28.1 19.9
    • कटड़ा 30.6 23.6
    • भद्रवाह 30.0 17.0
    • श्रीनगर 32.2 19.8
    • काजीगुंड 30.6 18.5
    • पहलगाम 28.1 14.8
    • कुपवाड़ा 31.3 18.3
    • कुकरनाग 30.2 17.7
    • गुलमर्ग 21.8 12.5

    खबरें और भी