Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पकने से पहले ही उजड़ा खेत, जम्मू के लसवाड़ा में अचानक लगी आग में 40 कनाल गेहूं स्वाह, किसानों के हाथ लगी सिर्फ राख

    By Satish Sharma Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:05 PM (GMT+05:30)

    बिश्नाह के लसवाड़ा गांव में मंगलवार को गेहूं के खेतों में आग लगने से 40 कनाल फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों और दमकलकर ...और पढ़ें

    बिश्नाह में घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग।

    बिश्नाह में घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग।

    HighLights

    1. बिश्नाह के लसवाड़ा में गेहूं के खेत में आग लगी।

    2. 40 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हुई।

    3. विधायक राजीव भगत ने किसानों को सहायता का आश्वासन दिया।

    संवाद सहयोगी, बिश्नाह। गेहूं की फसल पकने के साथ आगजनी की घटनाएं शुरू हों जाती है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा ही अग्नि कांड बिश्नाह के गांव लसबाडा में मंगलवार को पेश आया जब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई जब तक किसानों को इस आगजनी का पता चलता तब तक आग ने 40 कनाल गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

    ग्रामीणों ने अग्निशमन दस्ते को सूचित किया और आग बुझाने में जुट गए। किसानों ने अपने ट्रैक्टर से भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग में ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। तब तक दमकल की दो गाड़िया भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

    घंटों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका तब तक कई किसान अपनी फसल गवां चुके थे और किसान अपनी जली फसल की राख हाथ में लेकर अपनी खोई फसल को देख कर गुमसुम थे।

    किसानों को काफी नुकसान हुआ

    सरपंच पदमदेव देव सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब खेतों से धुआं उठता देखा तो किसानों ने शोर मचाया और लोग फसल बचाने के लिए दौड़े, दो अग्निशमन दस्ते भी पहुंचे और तब तक 40 कनाल गेहूं की फसल जलकर स्वाह हो गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

    मौके पर तहसीलदार अंकुश त्रिपाठी विधायक राजीव भगत पुलिस सहित काफी लोग पहुंचे। विधायक राजीव भगत ने अग्निकांड वाले क्षेत्र का दौरा किया और किसानों को दिलासा दिया।

    उन्होंने तहसीलदार बिश्नाह अंकुश त्रिपाठी से कहा कि सभी किसानों की लिस्ट तैयार करो ताकि पीड़ित किसानों को हर संभव सहायता दी जाए। वही उन्होंने किसानों से भी बात की और दिलासा देते हुए कहा कि हम आपके साथ है।

    खबरें और भी