जम्मू-कश्मीर: कासिम नगर की गलियों का होगा कायाकल्प, 20 लाख से चमकेगी वार्ड 47 की सड़कें
जम्मू के कासिम नगर, वार्ड 47 की जर्जर गलियों के लिए 20.10 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इससे स्थानीय निवासियों को जलजमाव और धूल-मिट्टी की वर्षो ...और पढ़ें
-1785925784608_m.webp)
जम्मू-कश्मीर: कासिम नगर की गलियों का होगा कायाकल्प (फाइल फोटो)
HighLights
कासिम नगर की जर्जर गलियों के लिए टेंडर जारी।
20.10 लाख रुपये की लागत से होगा सुदृढ़ीकरण कार्य।
स्थानीय निवासियों को मिलेगी वर्षों पुरानी समस्या से राहत।
जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर के वार्ड नंबर 47 स्थित कासिम नगर और आसपास के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जर्जर गलियों, जलजमाव और धूल-मिट्टी की मार झेल रहे स्थानीय लोगों को जल्द ही इन समस्याओं से स्थायी निजात मिलने जा रही है।
जम्मू नगर निगम ने क्षेत्र की गलियों के सुदृढ़ीकरण और उन्हें पक्का करने के लिए 20.10 लाख रुपये की अनुमानित लागत से टेंडर जारी कर दिया है। आवास एवं शहरी विकास विभाग, जम्मू-कश्मीर प्रशासन के तत्वावधान में शुरू की गई इस परियोजना के धरातल पर उतरने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता में भी अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा।
ज्वाइंट कमिश्नर वर्क्स फिरदौस काजी का कहना है कि टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसी महीने काम अलाट कर दिया जाएगा। फिर ठेकेदार डेढ़ महीने में काम शुरू कर सकता है। कासिम नगर की गलियां बढ़ियां हो जाएंगे। लोगों को राहत महसूस होगी।
वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगा स्थायी समाधान
कासिम नगर की आंतरिक गलियां लंबे समय से उपेक्षा का शिकार थीं। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से पैदल चलना भी दूभर हो जाता था।
वहीं शुष्क मौसम में उड़ती धूल के कारण सांस और आंखों की बीमारियां फैलने का डर बना रहता था। स्थानीय नागरिकों और वेंडरों की ओर से लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही थी। नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
खबरें और भी
निर्माण कार्य का प्रकार सामग्री व तकनीक अनुमानित लागत
- वेट मिक्स मैकाडम बेस नींव की मजबूती के लिए 95.62 क्यूबिक मीटर मैकेनिकली मिक्स्ड स्टोन एग्रीगेट बिछाकर वाइब्रेटरी रोलर से समतलीकरण। 1,80,334.54 रुपये
- टैक कोट का छिड़काव 3150.0 वर्ग मीटर में वीजी-30 ग्रेड बिटुमेन का 0.50 किग्रा/वर्ग मीटर की दर से मैकेनिकल स्प्रे। 1,76,715.00 रुपये
- बिटुमिनस मैकाडम बिछाना 49.0 क्यूबिक मीटर वीजी-30 ग्रेड बिटुमेन मिश्रित सामग्री की 50 से 100 मिमी मोटी परत बिछाना। 4,28,296.75 रुपये
- कुल परियोजना लागत समग्र सड़क कायाकल्प कार्य 20,10,000.00 रुपये