जम्मू-कश्मीर: हीरानगर जंगी चक सड़क का चौड़ीकरण जल्द, सीमावर्ती गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
हीरानगर-जंगी चक सड़क के चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा, जो सीमावर्ती क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है। स्थानीय विधायक के प्रयासों से पीडब्ल्यूडी ने 4 ...और पढ़ें

कैप्शन: जम्मू-कश्मीर: हीरानगर जंगी चक सड़क का चौड़ीकरण जल्द
HighLights
वर्षों पुरानी जंगी चक हीरानगर सड़क चौड़ीकरण की मांग पूरी।
4 करोड़ की लागत से 3 किमी सड़क 7.5 मीटर चौड़ी होगी।
60 गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, आवागमन होगा सुगम।
संवाद सहयोगी, हीरानगर। सीमावर्ती क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। स्थानीय विधायक के प्रयास के बाद हीरानगर जंगी चक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होने वाला है।तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क 60 के करीब गांवों को उप मंडल कार्यालय से जोडती है और संकरीण होने तथा दो नालों पर पुलियां नहीं होने से लोगों को बरसात में आने जाने में काफी परेशानी होती थी। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए टैंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।
लगभग चार करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क अब साढ़े सात मीटर चौड़ी होंगी और इस तरह एक काजवे स्लैप,तीन पुलियां बनाई जाएगी। क्षेत्र निवासी मनोहर लाल, पूर्ण चंद, मुल्कराज, प्रेम नाथ, दर्शन लाल का कहना है कि ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग के और अन्य सड़कों के चौड़ीकरण के बाद जंगी चक हीरानगर सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई थी और बरसात में कस्बे के नजदीक छोटे नालों में भी बाढ़ आ जाती थी, जिस से वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती थी।
सड़क संकरी होने की वजह से वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता था। क्षेत्र के लोग इस सड़क को चौड़ा करने की वर्षों से मांग करते आ रहे थे। संबंधित विभाग ने केई बार डीपीआर भी तैयार कर भेजी लेकिन फंड के अभाव के कारण सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अव स्थानीय विधायक के प्रयास से सड़क के चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होने वाला है, इस से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी और आने जाने की सुविधा होगी।
वहीं स्थानीय विधायक विजय शर्मा का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी हमारी प्राथमिकता है और जंगी चक सड़क के चौड़ीकरण के लिए टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा। सड़क चौड़ी होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। लोगों की लंबित मांग भी पूरी होगी। वहीं पीडब्ल्यूडी के एईई मोहम्मद कबीर का कहना है कि जंगी चक हीरानगर सड़क का टैंडर हो चुका है, अलाटमेंट प्रकिया के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।