विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहाड़ों पर भी पहुंच रही टेलिकॉम कनेक्टिविटी, बौद्ध गांव सुमचम में स्थापित हुआ JIO टावर; अब आसानी से कर सकेंगे फोन पर बात

By AgencyEdited By: Preeti Gupta
Updated: Sat, 25 Nov 2023 01:40 PM (IST)

ऊंचाई वाले क्षेत्र पर स्थित बौध्द गांव को टेलिकॉम कनेक्टिविटी मिल गई है। कारगिल के नजदीक और प्रसिद्ध पद्दार नीलमणि खदान से सटे ऊंचाई वाले बौद्ध गांव स ...और पढ़ें

बौद्ध गांव सुमचम में स्थापित हुआ JIO टावर
बौद्ध गांव सुमचम में स्थापित हुआ JIO टावर

HighLights

  1. बौद्ध गांव सुमचम में स्थापित हुआ JIO टॉवर
  2. अब आसानी से कर सकेंग फोन पर बात
  3. फाइबर ऑप्टिक्स से जोड़ा जाएगा मोबाइल टॉवर

पीटीआई, जम्मू। Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में विकास की हवा चल रही। दूर-दराज के क्षेत्र और गांवों के लोग अब टेलिकॉम कनेक्टिविटी से जुड़ रहे हैं।

इसी कड़ी में ऊंचाई वाले क्षेत्र पर स्थित बौध्द गांव को टेलिकॉम कनेक्टिविटी मिल गई है। कारगिल के नजदीक और प्रसिद्ध पद्दार नीलमणि खदान से सटे ऊंचाई वाले बौद्ध गांव सुमचम ( Buddhist village Sumcham) को टेलिकॉम कनेक्टिविटी ( Telecom connectivity) मिल गई है।

अब गांव के लोग भी फोन पर बात कर सकेंगे। डंगैल क्षेत्र में एक JIO मोबाइल टावर को स्थापित किया गया है।

कनेक्टिविटी का आनंद उठा सकेंगे सुमचम के लोग

अधिकारी ने कहा कि वीएसएटी टेक्नोलॉजी का उपयोग होने से अब डंगैल और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र JIO नेटवर्क के जरिए बिना किसी परेशानी के कनेक्टिविटी का आनंद उठा रहा हैं।

एलजी प्रशासन जम्मू-कश्मीर और जिला प्रशासन ने इस पहले से अलग-थलग क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की सुविधाओं को भी सुचारु किया।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का शिकार हु्ए जम्मू-कश्मीर के DGP, फेक वॉट्सएप प्रोफाइल बनाई और हड़पे लोगों से पैसे; आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

फाइबर ऑप्टिक्स से जोड़ा जाएगा मोबाइल टावर

मोबाइल टावर की स्थापना से इस ऊंचाई वाले क्षेत्र बौद्ध गांव सुमचम में दूरसंचार पहुंच मजबूत हो गई है। इससे सभी की प्रगति होगी।

इसके अलावा, JIO अधिकारियों ने फाइबर ऑप्टिक्स के माध्यम से मोबाइल टावर को जोड़ने के बारे में भी कहा है। इसके जरिए लोगों को और बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'कब तक खोएंगे जवान, एक बार हो पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई'...बलिदानी बेटे का पार्थिव शरीर देख छलका पिता का दर्द