Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन शुरू, जानिए डिटेल

    By Satnam Singh Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Thu, 26 Mar 2026 11:48 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल और टेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। जम्मू-कश्मी ...और पढ़ें

    26 मार्च से 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार।

    26 मार्च से 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार

    HighLights

    1. बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल, टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू।

    2. आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, शुल्क 1000 रुपये निर्धारित।

    3. BOPEE द्वारा आयोजित, आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करें।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में बीएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, बीएससी टेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने आवेदन मांगे हैं।

    इन कोर्सों में दाखिले के लिए होने वाले एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन 26 मार्च से शुरू हो जाएंगे और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके लिए 1000 रुपये की फीस निर्धारित की गई है जो उम्मीदवारों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए देनी होगी।

    कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे जिसमें डोमिसाइल प्रमाण पत्र, 12 वीं कक्षा की मार्कशीट अगर परिणाम घोषित हो गया है तो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज शामिल हैं।