Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के 6 मेडिकल कॉलेजों में PG कोर्स, जानिए GMC जम्मू, श्रीनगर, SKIMS समेत किस में हैं कौन-कौन से कोर्स

    By Rohit Jandiyal Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:29 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी मेडिकल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। केंद्र ने स्पष्ट किया कि इन कोर्स की फीस तय करने का अधिकार केंद ...और पढ़ें

    जीएमसी जम्मू में 24 पीजी कोर्स संचालित हैं। (फाइल फोटो)

    जीएमसी जम्मू में 24 पीजी कोर्स संचालित हैं। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स उपलब्ध।

    2. पीजी मेडिकल कोर्स की फीस तय करने का अधिकार UT सरकार को।

    3. केंद्र सरकार के पास फीस का कोई केंद्रीय डेटाबेस नहीं।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू : जम्मू-कश्मीर के छह सरकारी मेडिकल कालेजों में पीजी मेडिकल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इनमें जीएमसी अनंतनाग, बारामुला, कठुआ, राजौरी, जम्मू और श्रीनगर शामिल हैं। मेडिकल पाठ्यक्रमों, विशेषकर पीजी कोर्सों की फीस तय करने का अधिकार संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के पास है और केंद्र सरकार इस संबंध में कोई केंद्रीय फीस डेटाबेस नहीं रखता। लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

    किस मेडिकल कॉलेज में कितने कोर्स

    जीएमसी अनंतनाग में एमडी जनरल मेडिसिन, एमडी एनेस्थिसियोलाजी, एमडी पीडियाट्रिक्स, एमएस जनरल सर्जरी और एमएस ईएनटी सहित छह पीजी कोर्स संचालित हैं।

    जीएमसी बारामुला में एमएस ईएनटी, एमएस जनरल सर्जरी और एमडी पीडियाट्रिक्स सहित तीन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

    जीएमसी राजौरी में एमडी पीडियाट्रिक्स का पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

    जीएमसी कठुआ में आठ पीजी पाठ्यक्रम हैं, जिनमें एमडी जनरल मेडिसिन, एमडी एनेस्थिसियोलाजी, एमडी पीडियाट्रिक्स, एमएस जनरल सर्जरी, एमएस प्रसूति एवं स्त्री रोग, एमडी पैथोलाजी, एमडी फार्माकोलाजी और एमडी बायोकैमिस्ट्री शामिल हैं।

    जीएमसी जम्मू में 24 पीजी कोर्स

    जीएमसी जम्मू में 24 स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें एमडी जनरल मेडिसिन, एमडी पीडियाट्रिक्स, एमडी एनेस्थिसियोलॉजी, एमएस जनरल सर्जरी, एमएस आर्थोपेडिक्स, एमएस प्रसूति एवं स्त्री रोग, एमडी रेडियोलाजी, एमडी मनोचिकित्सा तथा एमसीएच यूरोलाजी जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। 

    जीएमसी श्रीनगर में 23 पीजी कोर्स

    जीएमसी श्रीनगर में 23 पीजी और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें एमडी जनरल मेडिसिन, एमडी एनेस्थिसियोलाजी, एमडी पीडियाट्रिक्स, एमडी रेडियोलॉजी, एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन, एमएस जनरल सर्जरी, एमएस ऑर्थोपेडिक्स, एमएस प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा एमसीएच न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी और पीडियाट्रिक सर्जरी शामिल हैं।

    SKIMS श्रीनगर में 25 पीजी कोर्स

    शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज श्रीनगर में 25 पीजी और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें एमडी जनरल मेडिसिन, एमडी एनेस्थिसियोलाजी, एमडी पीडियाट्रिक्स, एमडी रेडियोलाजी, एमएस जनरल सर्जरी, एमएस आर्थोपेडिक्स, एमएस प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा एमसीएच न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलाजी, यूरोलाजी, पीडियाट्रिक सर्जरी और कार्डियोथोरेसिक सर्जरी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    मंत्रालय ने बताया कि संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर देशभर में पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों की फीस का कोई राष्ट्रीय औसत उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कालेजों की फीस की अन्य राज्यों से तुलना करना संभव नहीं है।