जम्मू-कश्मीर सूचना विभाग में अधिकारियों का तबादला, चेक करें लिस्ट
जम्मू-कश्मीर सरकार ने सूचना विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर सूचना विभाग में अधिकारियों का तबादला (फाइल फोटो)
HighLights
जम्मू-कश्मीर सूचना विभाग में 17 अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
शौकत गनी को कुलगाम का जिला सूचना अधिकारी नियुक्त किया
राजिंदर डिंगरा अब जम्मू के सांस्कृतिक अधिकारी का पद संभालेंगे
राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू। राज्य सरकार ने शुक्रवार को सूचना विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। जेकेएएस (जूनियर स्केल) के अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी शोपियां शौकत गनी का तबादला कर जिला सूचना अधिकारी, कुलगाम नियुक्त किया है।
जेकेएएस की अधिकारी एरिम अज़ीज़ का तबादला कर सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय जम्मू-कश्मीर में सूचना अधिकारी के रिक्त पद पर नियुक्त किया है। जेकेएएस (जूनियर स्केल) के अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी कठुआ राजिंदर कुमार डिंगरा को सांस्कृतिक अधिकारी, जम्मू नियुक्त किया है।
अभिमन्यु सिंह को जनसंपर्क निदेशक कार्यालय भेजे
वहीं, जेकेएएस (जूनियर स्केल) के अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी डोडा अभिमन्यु सिंह को अगले आदेश तक जनसंपर्क निदेशक (जम्मू-कश्मीर) नई दिल्ली के कार्यालय में तैनात किया है। जेकेएएस (जूनियर स्केल) के अधिकारी आदिल मंजूर वानी को जिला सूचना अधिकारी, बांडीपोरा नियुक्त किया है।
अन्य नियुक्तियों में राजिंदर पाल सिंह को डीआइपीआर में संपादक नियुक्त किया। गुलशन सुम्ब्रिया नई दिल्ली स्थित उप निदेशक, सूचना (जम्मू-कश्मीर) के कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर संपादक रहेंगे। मजीब और गुलशन आरा को भी डीआईपीआर में संपादक नियुक्त किया है।
खबरें और भी
गुलशन आरा को संयुक्त निदेशक सूचना, कश्मीर के कार्यालय में सहायक निदेशक, सूचना (विज्ञापन) के पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। शब्बीर अहमद भट को फील्ड पब्लिसिटी अधिकारी कश्मीर, गुरप्रीत सिंह को जिला सूचना अधिकारी कठुआ, लियाकत अली मीर को जिला सूचना अधिकारी बडगाम, मोहम्मद ओवैस गुरकू को जिला सूचना अधिकारी बांडीपोरा तथा नत्यापाल सिंह को जिला सूचना अधिकारी रामबन नियुक्त किया है।
परवेज अहमद लोन को सूचना अधिकारी (युवा), कश्मीर, साजिद अहमद शाह को जिला सूचना अधिकारी, शोपियां, हरदीप सिंह चौधरी को जिला सूचना अधिकारी, पुंछ नियुक्त किया है। चौधरी अगले आदेश तक जिला सूचना अधिकारी, राजौरी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।