Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कश्मीर के अपने पहले दौरे पर 11 अक्टूबर को आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

    By satnam singhEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें वार्षिक दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।राष्ट्रपति की उपस्थिति में साल 2021 से लेकर 2023 त ...और पढ़ें

    कश्मीर में 11 को पहले दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति (file photo)
    कश्मीर में 11 को पहले दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति (file photo)

    HighLights

    1. कश्मीर विवि के वार्षिक दीक्षा समारोह में होंगी मुख्य अतिथि
    2. समारोह की तैयारी जोरों पर

    राज्य ब्यूरो, जम्मू: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कश्मीर में अपने पहले दौरे पर आ रही हैं। वह 11 अक्टूबर को कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें वार्षिक दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। मुर्मू विभिन्न शैक्षणिक विषयों के 53,000 से ज्यादा उम्मीदवारों को डिग्री प्रदान करेंगी।

    राष्ट्रपति दीक्षा समारोह को संबोधित करेंगी। वहीं इस समय कश्मीर विवि में दीक्षा समारोह की तैयारी जोरों पर हैं। इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल सात अक्टूबर को होगी। दूसरी ओर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कश्मीर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे।

    विश्वविद्यालय की तरफ से राष्ट्रपति की उपस्थिति में साल 2021 से लेकर 2023 तक के 53523 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसमें 46 812 अंडर ग्रेजुएट, 5509 पोस्ट ग्रेजुएट, 572 पीएचडी और 10 उम्मीदवारों को एमफिल की डिग्रियां दी जाएगी।

    दीक्षा समारोह में 320 उम्मीदवारों विद्यार्थियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए जाएंगे इनमें 210 लड़कियां और 110 लड़के शामिल हैं। गोल्ड मेडल 283 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे जिसमें 189 लड़कियां और 94 लड़के होंगे। प्रायोजित गोल्ड मेडल 21 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे जिसमें 13 लड़कियां और आठ लड़के शामिल हैं। प्रायोजित सिल्वर मेडल चार विद्यार्थियों को दिए जाएंगे जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Asian Games 2023: एशियाई खेलों में पहली बार पदक 100 के पार, आज भी मेडल मिलना तय

    विश्वविद्यालय की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत सभी पंजीकृत विद्यार्थियों को फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेने के लिए कहा है। विशेष पहचान पत्र और गाउन नए प्रशासनिक ब्लाक से हासिल कर सकते हैं। विशेष डेस्क बनाए गए हैं। यह डेस्क सात अक्टूबर से सुबह 10:00 बजे से काम करेंगे। विश्वविद्यालय ने ट्रांसपोर्ट और अन्य सुविधाओं के लिए प्रबंध किए हैं।

    एक दर्जन से अधिक कमेटियों का गठन किया गया है। विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे नियमित तौर पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट को देखें। कश्मीर विश्वविद्यालय ने पहले छह और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं को देख दीक्षा समारोह को देखते हुए स्थगित कर दिया है।