Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023: एशियाई खेलों में पहली बार पदक 100 के पार, आज भी मेडल मिलना तय

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 04:18 AM (IST)

    19वें एशियाई खेल कई मायनों में भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुए। एथलेटिक्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 29 पदक जीते जिनमें छह स्वर्ण 1 ...और पढ़ें

    एशियाई खेलों में पहली बार पदक 100 के पार
    एशियाई खेलों में पहली बार पदक 100 के पार

    HighLights

    1. नौ पदक जीते एक स्वर्ण सहित भारत ने शुक्रवार को हांगझू में
    2. शनिवार को क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन व कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी में सात पदक आने तय

    जेएनएन, नई दिल्लीः भारत ने हांगझू एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए 72 वर्षों में पहली बार 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने शुक्रवार को एक स्वर्ण समेत नौ पदक जीते, जिससे पदकों की संख्या 95 पहुंच गई। शनिवार को क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन व कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी में सात पदक आने तय हैं, जिसके बाद पदकों की संख्या 102 हो जाएगी।

    यह पहली बार है जब भारत ने एशियाई खेलों में 20 से ज्यादा स्वर्ण पदक जीते हैं। शुक्रवार को पुरुष हाकी टीम ने गत चैंपियन जापान को हराकर भारत को 22वां स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही उसने अगले वर्ष होने वाले पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 जकार्ता खेलों में रहा था।

    यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: पंजाब की मंजू रानी ने एशियन खेल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

    एथलेटिक्स और निशानेबाजी में दिखा दबदबा

    19वें एशियाई खेल कई मायनों में भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुए। एथलेटिक्स में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 29 पदक जीते, जिनमें छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य शामिल रहे। इसके अलावा निशानेबाजी में भी भारत का दबदबा रहा। निशानेबाजों ने 22 पदक भारत की झोली में डाले, जिनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य थे।

    घुड़सवारी की टीम ड्रेसेज स्पर्धा में भारत ने 41 वर्ष बाद स्वर्ण पदक जीता, वहीं व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को पहला पदक भी मिला। रोइंग और सेलिंग में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, इससे हम पदकों का शतक लगाने में सफल रहे।

    खबरें और भी