Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहनों-भाइयों जरा बचकर! पार्टनर से मिल रहा जरूरत से ज्यादा प्यार बन सकता जी का जंजाल, पुलिस ने जारी की चेतावनी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:22 PM (IST)

    साइबर अपराधी 'लव बाम्बिंग' तकनीक का उपयोग कर डेटिंग और वैवाहिक साइटों पर लोगों को फंसा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऐसे ठगों से सतर्क रहने और वित्ती ...और पढ़ें

    पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों के इस नए तरीके से सतर्क रहने की सलाह दी।

    पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों के इस नए तरीके से सतर्क रहने की सलाह दी।

    HighLights

    1. साइबर अपराधी 'लव बाम्बिंग' से लोगों को फंसा रहे।

    2. फर्जी प्रोफाइल बनाकर विश्वास जीतते, फिर पैसे ठगते हैं।

    3. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सतर्क रहने की सलाह दी।

    दिनेश महाजन, जम्मू : अगर इंटरनेट मीडिया या किसी डेटिंग, वैवाहिक वेबसाइट पर कोई अनजान व्यक्ति पहली ही मुलाकात में जरूरत से ज्यादा प्यार जताने लगे, हर समय आपकी चिंता करने लगे और कुछ ही दिनों में साथ जीने-मरने के वादे करने लगे तो सावधान हो जाइए। यह प्यार नहीं, बल्कि साइबर ठगी का जाल भी हो सकता है।

    साइबर अपराधी इन दिनों लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए ‘लव बाम्बिंग’ नामक तरीका अपना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस की साइबर सेल ने लोगों को साइबर ठगों के इस नए तरीके से सतर्क रहने की सलाह दी है।

    प्यार के जाल में फंसाकर बर्बाद करते हैं अपराधी

    पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी फर्जी डेटिंग और वैवाहिक प्रोफाइल तैयार करते हैं। इसके बाद इन प्रोफाइल के माध्यम से लोगों से संपर्क कर लगातार बातचीत शुरू करते हैं। कुछ ही समय में पीड़ित को ऐसा महसूस कराया जाता है कि सामने वाला व्यक्ति वास्तव में उसके प्रति गंभीर है।

    ठग बातचीत के दौरान पीड़ित की पसंद-नापसंद, परिवार, नौकरी और आर्थिक स्थिति तक की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद भावनात्मक रिश्ता मजबूत किया जाता है। लगातार संदेश भेजना, तारीफ करना, हर समय उपलब्ध रहना और भविष्य में साथ रहने के सपने दिखाना इसी रणनीति का हिस्सा होता है।

    खबरें और भी

    भरोसा जीतते ही शुरू होता है असली खेल

    जब पीड़ित पूरी तरह कथित प्रेमी या प्रेमिका पर भरोसा करने लगता है तो ठग अपना असली खेल शुरू करता है। कभी अचानक बीमारी, दुर्घटना या किसी पारिवारिक परेशानी का बहाना बनाकर पैसे मांगे जाते हैं। कई मामलों में महंगा उपहार भेजने, विदेश से सामान मंगवाने, निवेश कराने या किसी कारोबार में पैसा लगाने का झांसा दिया जाता है।

    कुछ मामलों में ठग खुद को विदेश में रहने वाला व्यक्ति बताकर यह दावा करता है कि उसने पीड़ित के लिए महंगा सामान भेजा है। इसके बाद कस्टम शुल्क, टैक्स या डिलीवरी चार्ज के नाम पर पैसे जमा करवाए जाते हैं। एक बार पैसा मिलने के बाद ठग संपर्क तोड़ देता है या नए बहाने बनाकर और रकम मांगने लगता है।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस की साइबर एडवाइजरी

    - ‘लव बाम्बिंग’ से बचने के लिए पुलिस की सलाह
    - आनलाइन डेटिंग या वैवाहिक साइट पर बने किसी नए रिश्ते पर तुरंत भरोसा न करें।
    - सामने वाले व्यक्ति की पहचान, फोटो और प्रोफाइल की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें।
    - जो व्यक्ति बहुत कम समय में अत्यधिक प्यार, अपनापन या शादी के वादे करे, उससे सावधान रहें।
    - आनलाइन मिले व्यक्ति को बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी न दें।
    - किसी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें, चाहे वह कितनी भी भावनात्मक कहानी क्यों न बताए।
    - महंगे उपहार, विदेश से पार्सल या निवेश के नाम पर मांगी गई रकम जमा न करें।
    - संदिग्ध प्रोफाइल, नंबर और बातचीत के स्क्रीनशाट सुरक्षित रखें।
    - ठगी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर अपराध शिकायत तंत्र से संपर्क करें।