Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, 9 से 11 अगस्त तक संभलकर रहें, जानें 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:53 AM (IST)

    Jammu-Kashmir Aaj ka Mausam: मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है, जिसमें 9 से 11 अगस्त के बीच कुछ जिलों में ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त तक जारी रहेगा मानसून का जोर।

    जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त तक जारी रहेगा मानसून का जोर

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान।

    2. 9 से 11 अगस्त तक कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी।

    3. अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 8 अगस्त तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है।

    वहीं 9 से 11 अगस्त के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के साथ कुछ जिलों में तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। 12 से 15 अगस्त तक भी कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।मौसम विभाग ने 9 से 11 अगस्त के दौरान कुछ जिलों में भारी वर्षा और अल्प अवधि की तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

    अचानक बाढ़, फ्लैश फ्लड का अलर्ट

    विभाग ने आगाह किया है कि मूसलाधार वर्षा के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर पहाड़ी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तथा यात्रियों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

     स्थान  वर्षा (मिमी)
    कठुआ (Kathua) 81.0
    ऊधमपुर (Udhampur) 66.6
    कटड़ा (Katra) 51.0
    सांबा (Samba) 47.0
    पहलगाम (Pahalgam) 10.8
    जम्मू (Jammu) 7.8
    भद्रवाह (Bhaderwah) 2.6
    गुलमर्ग (Gulmarg) 0.6
    बटोत (Batote) 0.2

    9 से 11 अगस्त तेज बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, कुछ जिलों में अल्प अवधि के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। 6 से 8 अगस्त तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं 9 से 11 अगस्त के दौरान अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के साथ कुछ जिलों में तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। 12 से 15 अगस्त तक भी कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

    जम्मू-कश्मीर में तापमान 

    भारत मौसम विज्ञान विभाग अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे अधिक दर्ज किया गया, जबकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड की गई।

    खबरें और भी

    स्थान अधिकतम तापमान (°C) सामान्य से अंतर
    श्रीनगर (Srinagar) 31.0°C +1.1°C (सामान्य से अधिक)
    जम्मू (Jammu) 33.0°C +0.1°C (सामान्य से अधिक)
    काज़ीगुंड (Qazigund) 31.0°C +3.0°C (सामान्य से अधिक)