Kal Ka Mausam: रेनकोट-छाता निकाल लें! जम्मू-कश्मीर में 8 अगस्त से झमाझम बारिश का दौर शुरू, 9 से 11 के बीच अलर्ट
Jammu-Kashmir weather Update: जम्मू-कश्मीर में 8 अगस्त से बारिश का दौर शुरू होगा, 9 से 11 अगस्त के बीच भारी वर्षा का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अचानक बाढ ...और पढ़ें
-1786104468017_m.webp)
जम्मू-कश्मीर में 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट।
HighLights
जम्मू-कश्मीर में 8 अगस्त से सक्रिय होगा मौसम।
9-11 अगस्त के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी।
बाढ़, भूस्खलन की आशंका, यात्रा से बचें।
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों के दौरान मौसम के सक्रिय बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अगस्त को प्रदेश के अनेक हिस्सों में एक-दो दौर की हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अल्प अवधि के लिए तेज बारिश भी हो सकती है।
9 से 11 अगस्त के बीच मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के कई दौर देखने को मिल सकते हैं, जबकि कुछ जिलों में तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।
12 से 15 अगस्त तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 9 से 11 अगस्त के दौरान कुछ जिलों में भारी वर्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश और कम समय में अत्यधिक वर्षा के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन तथा पहाड़ी ढलानों पर मलबा गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
ऐसे में लोगों, विशेषकर पहाड़ी और नदी-नालों के आसपास रहने वाले नागरिकों तथा यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
ऊधमपुर में सबसे ज्यादा 48.6 मिमी बारिश दर्ज
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 48.6 मिमी वर्षा ऊधमपुर, आईएएफ में रिकार्ड की गई। आईएमडी के अनुसार, जम्मू शहर में 14.4 मिमी, कटड़ा में 12.6 मिमी, राजौरी में 13.2 मिमी, सांबा में 7.0 मिमी तथा पुंछ में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
खबरें और भी
कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा में 4.8 मिमी, गुलमर्ग में 2.0 मिमी और पहलगाम में 0.8 मिमी बारिश हुई। रात को हुई वर्षा के बाद जम्मू का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।