Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू, गणित के पेपर से छात्रों में दिखा उत्साह

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 03:30 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। पहले दिन गणित का पेपर हुआ, जिसमें छात्रों में उत्साह और हल्का तनाव दिखा। पर ...और पढ़ें

    कैप्शन: 17केटीएच01 हायर सेकंडरी स्कूल हीरानगर गति पेपर की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।

    कैप्शन: 17केटीएच01 हायर सेकंडरी स्कूल हीरानगर गति पेपर की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं आज से शुरू हुईं

    2. पहले दिन गणित का पेपर, छात्रों में दिखा संतोष

    3. प्रश्नपत्र संतुलित और सिलेबस आधारित, छात्रों ने बताया आसान

    जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन गणित का पेपर।
    फोटो सहित
    संवाद सहयोगी, हीरानगर। जम्म कश्मीर शिक्षा बोरड की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। पहले दिन विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह और हल्का तनाव भी देखने को मिला। सुबह नौ बजे से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। कई केंद्रों पर अभिभावक भी बच्चों के साथ नजर आए और उन्हें शुभकामनाएं देते दिखे।

    परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह के समय हलचल का माहौल रहा। विद्यार्थी अंतिम समय तक नोट्स दोहराते दिखाई दिए। कुछ छात्रों ने बताया कि गणित विषय को लेकर वे थोड़ा चिंतित थे, लेकिन प्रश्नपत्र मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा। परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्वक शुरू हुई। केंद्रों पर शिक्षा बोर्ड द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए थे और निरीक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब विद्यार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष झलक रहा था। अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और सिलेबस आधारित बताया।

    कई विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर उम्मीद के अनुसार आया और वे अब आगामी परीक्षाओं की तैयारी में जुटेंगे। हायर सेकंडरी स्कूल चकडा में परिक्षा देकर बाहर आए छात्र मनू, राहुल और अभिषेक ने बताया कि उन्होंने सभी प्रश्न कर दिए हैं उन्हें अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है। परिक्षा केंद्र में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं हायर सेकंडरी स्कूल हीरानगर में परिक्षा देने आई छात्रा नेहा, मोनिका ने कहा कि पेपर आसान था, कठिन नहीं था। अभिभावकों ने भी शिक्षा बोर्ड द्वारा किए गए प्रबंधों पर संतोष जताया और बच्चों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।