विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर के पहाड़ों में हुई बर्फबारी, आज भी बारिश के आसार; इन इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी सरकार

Updated: Sun, 24 Nov 2024 07:22 AM (IST)

Jammu Kashmir Weather News कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर पूरे जम्मू कश्मीर में देखने को मिला। तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर ...और पढ़ें

सोनमर्ग में शनिवार को बर्फबारी का आनंद उठाते पर्यटक। (जागरण फोटो)
सोनमर्ग में शनिवार को बर्फबारी का आनंद उठाते पर्यटक। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. राजदान टॉप पर ताजा बर्फबारी के कारण बांडीपोरा-गुरेज सड़क बंद
  2. दिन भर सूर्यदेव और बादलों के बीच चलता रहा लुकाछिपी का खेल

जागरण संवाददाता, जम्मू। कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी (Snowfall in Kashmir) का असर शनिवार को पूरे जम्मू कश्मीर में देखने को मिला। दिन भर बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इसके चलते तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार की रात के तापमान में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले हल्का उछाल आया है। लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण जम्मू में दिन के समय अधिक ठंड महसूस की गई। रविवार को घाटी में कुछ जगहों पर वर्षा के आसार हैं।

बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद

ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राजदान टाप पर ताजा बर्फबारी के बाद 85 किलोमीटर लंबी बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद कर दी गई है। गुरेज के एसडीएम मुख्तार अहमद ने बताया कि बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण सड़क बंद कर दी गई है।

ड्राइवरों और यात्रियों को सड़क पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दोपहर बाद राजदान टॉप पर बर्फबारी शुरू हुई। उसके बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए सड़क बंद कर दी गई है।

इन जगहों पर भी हुई बर्फबारी

इस बीच गुरेज, तुलैल, डावर, त्रागबल सहित बांदीपोरा की ऊंची चोटियों पर भी हल्की से मध्यम बर्फबारी देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी एवं कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पूरे जम्मू कश्मीर में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

जानें कहां कितना रहा तापमान

जम्मू का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर में श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.3 और न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -0.5 डिग्री, पहलगाम का अधिकतम 11.0 व न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- J&K Weather News: श्रीनगर में कड़ाके की ठंड, माइनस 1.2 डिग्री तक गिरा तापमान; पढ़ें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

सर्दी में दूरदराज क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी सरकार

राज्य सरकार एक बार फिर दूरदराज क्षेत्रों के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। सर्दी के मौसम में दूरदराज क्षेत्रों में भारी वर्षा और हिमपात के चलते अधिकतर रास्ते बंद हो जाते हैं। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इसे देखते हुए राज्य सरकार जम्मू संभाग के कुछ जिलों में हेलीकाप्टर सेवा आरंभ करने जा रही है। इसमें जिला डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी इत्यादि हैं। जिला डोडा में 25 नवंबर से हेलीकाप्टर सेवा शुरू होगी। डोडा से इसकी बुकिंग डीसी कार्यालय में होगी और स्पोर्ट्स स्टेडियम से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।

इसके लिए 2500 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इससे बीमार लोगों या जिन्हें आवश्यक काम है, बहुत लाभ मिलेगा। इस सेवा के शुरू होते ही भद्रवाह के कई संगठनों ने भद्रवाह से भी सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि भद्रवाह में भारी बर्फबारी होती है, जिससे भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस सेवा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- कश्मीर की डल झील को दुनिया में मिलेगी नई पहचान, शिकारा-क्रिकेट बल्लों सहित सात उत्पादों को मिलेगा GI Tag