Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू: बिजली कनेक्शन कटने पर भड़के लोग, भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी भी सड़क पर बैठे, एक घंटे तक यातायात रहा बाधित

    By Anchal SinghEdited By: Dallu Slathia
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:28 PM (IST)

    Jammu News: जम्मू में भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने वार्ड नंबर 16, न्यू प्लॉट के निवासियों के साथ बिजली कनेक्शन काटे जाने और भारी बिलों के खिलाफ सड़क ...और पढ़ें

    भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने सड़क पर किया प्रदर्शन।

    भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने सड़क पर किया प्रदर्शन

    HighLights

    1. भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने बिजली कटौती पर प्रदर्शन किया।

    2. सरवाल वार्ड 16 में कनेक्शन काटे जाने से लोग परेशान थे।

    3. जानीपुर मार्ग अवरुद्ध हुआ, जिससे यातायात बाधित रहा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू : भाजपा और नेकां के बीच बढ़ती तनातनी अब सड़कों तक आ पहुंची है। इसकी तस्दीक जम्मू पूर्व के विधायक युद्धवीर सेठी के वार्ड नंबर 16 न्यू प्लॉट के लोगों के साथ सड़क अवरुद्घ कर प्रदर्शन करने से हो जाती है।

    शुक्रवार सुबह शहर के वार्ड नंबर 16 में विभाग ने कई लोगों के बिजली के कनेक्शन काट दिए। इससे परेशान हुए लोग सड़कों पर उतर आए। विधायक को भी इसकी जानकारी दी गई। लोगों के दुख-सुख में साथ देने का दावा करते हुए विधायक युद्धवीर सेठी वहां पहुंचे। उन्होंने विभाग के रवैये की आलोचना करते हुए लोगों के साथ बैठ कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ क्षेत्र के पूर्व कारपोरेटर दिनेश गुप्ता, वार्ड 8 के पूर्व कारपोरेटर डा. अक्षय शर्मा के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने में लग गए।

    लोगों का आरोप- विभाग जानबूझ कर तंग कर रहा

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभाग जानबूझ कर लोगों को तंग कर रहा है। चौबीस घंटे बिजली देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उलटा भारी भरकम बिल जम्मू वासियों से लिए जा रहे हैं। बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी विभाग द्वारा काटे गए कनेक्शन दोबारा लगाने और बिजली के बिलों में हो रही हेराफेरी को रोकने की मांग कर रहे थे।

    आवाजाही हुई प्रभावित

    विधायक के सड़क पर बैठ कर लोगों के साथ प्रदर्शन के बाद जानीपुर मार्ग अवरुद्ध होकर रह गया। इससे क्षेत्र में वाहनों का जाम लग गया। फिर पुलिस ने मोर्चा संभाला और रिहाड़ी, अम्बफला व आसपास की गलियों से वाहनाें को भेजा जाने लगा। हालांकि प्रदर्शन के चलते कई लोग जाम में फंसकर रह गए। शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ इस प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक कई लोग जाम में बेाहल होते रहे।