Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब हाथ लगाया तो खैर नहीं, जम्मू के 5 बड़े पुलों पर लगेगा कटीला कवच! प्रशासन ने तैयार किया धांसू प्लान

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    Jammu News: जम्मू प्रशासन स्वतंत्रता दिवस 2026 के मद्देनजर तवी नदी के पुलों पर लगी महंगी फसैड लाइटों की सुरक्षा के लिए कंसर्टिना काइल फेंसिंग लगा रहा ...और पढ़ें

    तवी नदी के पुलों पर लगी करोड़ों की फसैड लाइटों की सुरक्षा के लिए कंटीली तारों की घेराबंदी।

    तवी नदी के पुलों पर लगी करोड़ों की फसैड लाइटों की सुरक्षा के लिए कंटीली तारों की घेराबंदी

    HighLights

    1. तवी पुलों पर फसैड लाइटों की सुरक्षा हेतु फेंसिंग।

    2. 9.47 लाख की लागत से 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण।

    3. चोरी रोकने और तोड़फोड़ से बचाने का उद्देश्य।

    जागरण संवाददाता, जम्मू: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मद्देनजर प्रशासन ने शहर के प्रमुख पुलों पर लगी फसैड लाइटों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इन महंगे और खूबसूरत लाइटिंग सेटअप को तोड़फोड़ या चोरी से बचाने के लिए तवी नदी पर बने प्रमुख पुलों पर कंसर्टिना काइल फेंसिंग लगाने का काम शुरू किया जा रहा है।

    इस परियोजना के तहत जम्मू शहर के पांच प्रमुख पुलों को कवर किया जाएगा। इस सुरक्षा कार्य के लिए अनुमानित लागत 9,47,980 तय की गई है। इसका उद्देश्य सजावटी फसाद लाइटों को असमाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है।

    15 अगस्त से पहले काम होगा पूरा 

    इस परियोजना के तहत पुलों के उन हिस्सों पर कंटीली कंसर्टिना काइल फेंसिंग लगाई जाएगी जहां फसाद लाइटें और उनकी वायरिंग स्थापित हैं, ताकि कोई भी आसानी से उन तक न पहुंच सके। यह परियोजना जम्मू नगर निगम पूरी करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं और 15 अगस्त से पहले काम को पूरा करना निर्धारित किया गया है। फसैड लाइटों व संबंधित कार्यों पर करीब 9 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी।

    इन पुलों के नीचे लगी हैं फसैड़ लाइटें

    1. तवी पुल-ए
    2. तवी पुल-बी
    3. गुज्जर नगर पुल
    4. सिद्धड़ा पुल
    5. भगवती नगर चौथा पुल

    चार बार हो चुकी हैं चोरी

    सूर्य पुत्री तवी नदी के पुलों के नीचे लगाई गई इन खूबसूरत फसैड लाइटों में से चार को जम्मू नगर निगम तथा दो को जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगाया है। 28 नवंबर 2023, 19 अक्टूबर 2024, 1 जनवरी 2025, 15 मार्च 2025 को तवी पुल ए व बी, गुज्जर नगर और चौथ पुल से एलईडी लाइटों तथा फसैड लाइटों की ताराें की चोरी हुई थी। जिनकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। अब निगम इनकी सुरक्षा के लिए इस परियोजना को पूरा करने जा रहा है।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड निगम आयुक्त एवं सीईओ डॉ. देवांश यादव का कहना है कि तवी नदी के पुलों पर लगी फसैड लाइटों से शहर की सुंदरता में चार चांद लग रहे हैं। स्वतंत्रत दिवस व अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर इनसे शहर झिलमिलाते हुए पर्वों में जान डाल देता है। अभी अमरनाथ यात्रा के दौरान भी इन्हें जलाया जा रहा है। सभी इसकी सराहना करते दिखते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

    खबरें और भी