निशानेबाज चैंपियंस का जलवा! जम्मू अंतर स्कूल राइफल शूटिंग में आर्यवीर, अमायरा सहित 6 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
Jammu Rifle Shooting Competition: जम्मू में अंतर स्कूल जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में आर्यवीर, अमायरा, लक्ष्य, लोविया, अद्विका और पार्थ ने व ...और पढ़ें
-1786101092504_m.webp)
गांधीनगर स्थित डीवाईएसएस शूटिंग अकादमी में शूटर लक्ष्य की ओर निशाना साधते हुए।
HighLights
आर्यवीर, अमायरा, लक्ष्य ने जीते राइफल शूटिंग स्वर्ण पदक।
अंतर स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिता गांधीनगर, जम्मू में संपन्न।
युवा, सेवा एवं खेल विभाग ने किया आयोजन सफलतापूर्वक।
जागरण संवाददाता, जम्मू। आर्यवीर, अमायरा, लक्ष्य चेतन वजीर, लोविया, अद्विका और पार्थ अबरोल ने अंतर स्कूल जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। युवा, सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले गांधीनगर स्थित डीवाईएसएस की शूटिंग अकादमी में आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग के पीप साइट स्पर्धा में हेरिटेज स्कूल के आर्यवीर फोत्रा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि डीपीएस रेजिडेंसी रोड के दिव्यांश महाजन और आर्मी पब्लिक स्कूल सुंजवां के दानिश को रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
लड़कियों के अंडर-14 आयुवर्ग की पीप साइट स्पर्धा में जेके पब्लिक स्कूल कुंजवानी की अमायरा ने पहला और आर्मी पब्लिक स्कूल सुंजवां की अश्विका ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17: लड़कों में लक्ष्य और लड़कियों में लोविया ने मारी बाजी
लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग की पीप साइट स्पर्धा में लक्ष्य चेतन वजीर पहले, सेंट जेवियर कान्वेंट स्कूल के राहुल दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना के कुणाल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के इसी आयुवर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना की लोविया परिहार ने पहला, डीपीएस रेजिडेंसी रोड की धैर्य कोतवाल ने दूसरा और तरलीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19: अद्विका और पार्थ ने हासिल किया पहला स्थान
लड़कियों के अंडर-19 आयुवर्ग की पीप साइट स्पर्धा में आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना की अद्विका सिंह ने पहला स्थान हासिल किया जबकि नंदिका शर्मा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। लड़कों के अंडर-19 आयुवर्ग की पीप साइट स्पर्धा में ओरिएंटल एकेडमी पार्थ अबरोल ने पहला स्थान हासिल किया।
खबरें और भी
आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना के करमाण्य जम्वाल को दूसरे और बीएसएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलौड़ा के पणव सिंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। आज के मुकाबलों का संचालन विशाल भारती, आशीष शर्मा, विशाल मेहरा और राजेश विरदी ने किया।