विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1994 में लव मैरिज, 2026 में तलाक और अब निधि राजदान संग नई शुरुआत... कैसी रही CM उमर-पायल की वैवाहिक यात्रा?

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:09 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 06:03 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से अपनी दूसरी शादी की पुष्टि की है, जिसकी घोषणा उन्होंने ...और पढ़ें

पहली पत्नी के तलाक के बाद सीएम उमर ने रचाई दूसरी शादी। फोटो सोशल मीडिया

पहली पत्नी के तलाक के बाद सीएम उमर ने रचाई दूसरी शादी। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से दूसरी शादी की।

  2. पहली पत्नी पायल नाथ से तीन माह पहले तलाक हुआ।

  3. निधि राजदान जानी मानी पत्रकार हैं।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद अंतत: अपने परिवार को विस्तार देते हुए दूसरी शादी रचाई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए अपनी नयी दुल्हन निधि राजदान के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की और लिखा गत रोज ही एक नए सफर की शुरुआत हुई है।

उनका अपनी पहली पत्नी पायल नाथ अब्दुल्ला से तीन माह पहले 31 जुलाई 2026 को ही तलाक हुआ है। हालांकि वह और पायल नाथ अब्दुल्ला वर्ष 2011 से ही अलग रह रहे थे। पहली शादी से उमर के दो पुत्र हैं जहीर और जमीर अब्दुल्ला। उमर अब्दुल्ला ने गत 27 अक्टूबर को ही अपने मंत्रिमंडल में विस्तार भी किया है।

पहले भी उछला था निधि राजदान का नाम

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की नयी पत्नी एक जानी मानी पत्रकार हैं और एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल में वरिष्ठ पद पर रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पूर्व पत्नी पायलनाथ के बीच जब अलगाव की खबरें फैली थी तो उस समय भी निधि राजदान का नाम उछला था।

अब्दुल्ला परिवार के करीबियों ने उमर और पायल के रिश्ते में तल्खी की एक वजह निधि राजदान बताई थी। उमर अब्दुल्ला ने भी उस समय इंटरनेट मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए निधि को लेकर फैली खबरों को कथित तौर पर गलत ठहराने का प्रयास किया था। 

omar abdullah (88)

शादी की लगाई जा रही थीं अटकलें

उमर अब्दुल्ला ने बेशक अपनी शादी का एलान आज 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर को सोशल मीडिया के जरिए किया है, लेकिन दोनों को बीते दो वर्ष से लगभग हर जगह एक साथ देखा जा रहा था और दोनों के बीच शादी की अटकलें भी लगाई जा रही थी।

नवंबर 2025 को जब जम्मू में सचिवालय खुला था तो उस समय निधि राजदान भी मौजूद थीं। कुछ समय पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के एक दोस्त जोकि कश्मीर के रहने वाले एक सिख परिवार से संबधित हैं, की बेटी की शादी में भी दोनों मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-11-01 at 4.02.05 AM

पहली पत्नी पायल नाथ के साथ सीएम उमर। 

हालांकि, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला या निधि राजदान ने अपनी शादी की तिथि के बारे में नहीं बताया है, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों ने गत 30 अक्टूबर को ही शादी की है और शुक्रवार की रात को गुपकार स्थित मुख्यमंत्री के निवास पर एक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें अब्दुल्ला और राजदान परिवार के सदस्य व उनके करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी के अधिकांश नेताओं और विधायकों को इस दावत में नहीं बुलाया था।

omar

लंबे समय से चल रहे थे मतभेद

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों ने इंग्लैंड में शादी की थी। यह भी प्रेम विवाह था और दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेराय होटल में हुई थी, जहां वे काम करते थे।

omar4

पायल नाथ और उमर अब्दुल्ला। 

पायल नाथ सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। उमर और पायल के बीच लंबे समय से वैवाहिक मतभेद चल रहे थे। दोनों वर्ष 2011 से अलग रह रहे थे। हालांकि, उनके बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया कई वर्षों तक चली।

यह भी पढ़ें- तलाक के 19 साल बाद शादी, कौन हैं उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि राजदान? CM के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा- It’s done bro

आखिरकार 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से दोनों का विवाह समाप्त कर दिया। अदालत ने दर्ज किया कि दोनों पक्षों ने आपसी विवाद सुलझा लिए हैं और अब उनके दोबारा साथ रहने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही लंबित कानूनी मामलों को वापस लेने पर भी सहमति बनी।

omar3

सोशल मीडिया पर भी चर्चा

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ए न्यू जर्नी बिगन येस्टरडे”, यानी 'कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई। वहीं, निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, “इट्स डन ब्रो”। दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने उमर और पायल नाथ के अलगाव की भी चर्चा की है।

`omar2

पांचवें मुख्यमंत्री बने उमर

उमर अब्दुल्ला की शादी को लेकर एक और दिलचस्प पहलू चर्चा में है। पद पर रहते हुए विवाह करने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में उनका नाम पांचवें नंबर पर शामिल हो गया है। इससे पहले वीरभद्र सिंह, प्रफुल्ल कुमार महंत, एचडी कुमारस्वामी और भगवंत मान के नाम इस संदर्भ में चर्चा में रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- नए सफर की शुरुआत

यह भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला ही नहीं, इन दिग्गज मुख्यमंत्रियों ने भी रचाई दूसरी शादी; तीसरे नंबर वाले Ex CM पर नहीं होगा यकीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।