तलाक के 19 साल बाद शादी, कौन हैं उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि राजदान? CM के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा- It’s done bro
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। यह दोनों की दूसरी शादी है, जिसकी तस्वीरें सीएम ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
-1793448887132_m.webp)
अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सीएम उमर अब्दुल्ला। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की।
दोनों की यह दूसरी शादी है, परिवार शामिल हुआ।
निधि राजदान प्रसिद्ध पत्रकार और रामनाथ गोयनका पुरस्कार विजेता हैं।
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नए सफर की शुरुआत की है। वे एक बार फिर वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी दुल्हन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सीएम ने नए सफर की शुरुआत लिखा है। इसके बाद उनके चाहने वाले खूब बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
कौन हैं सीएम उमर की दुल्हन
56 वर्षीय सीएम उमर अब्दुल्ला ने 49 वर्षीय टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ 30 अक्टूबर को शादी रचाई। शादी की घोषणा उन्होंने आज यानी 31 अक्टूबर को की है। सीएम उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान दोनों की यह दूसरी शादी है।
उन्होंने टीवी चैनल NDTV में लंबे समय तक काम किया है। वे एग्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर लोकप्रिय शो 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' और 'द बिग फाइट' का संचालन किया है। उन्होंने भारतीय राजनीति, विदेश नीति और सामाजिक मुद्दों पर प्रमुखता से रिपोर्टिंग की है।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
निधि राजदान ने 2005 में लेखक नीलेश मिश्रा से शादी की थी। दो साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। निधि राजदान मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से हैं और उनका पैतृक निवास बडगाम है।

खास लुक में बेहद सुंदर लग रहे नव दंपती
क्या करती हैं निधि राजदान
उन्होंने अपने एक्स बायो में लिखा है कि वे IILM यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन (संचार एवं पत्रकारिता विभाग) की निदेशक हैं। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर India and the World नामक शो को होस्ट करती हैं। उन्होंने बायो में डॉग मॉम को भी मेंशन किया है।
यह भी पढ़ें- पति उमर अब्दुल्ला से कितनी अमीर हैं निधि राजदान, जम्मू-कश्मीर CM के पास है कितनी संपत्ति?

मिल चुके हैं ये सम्मान
पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड (Ramnath Goenka Award) और इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट (IPI) पुरस्कार सहित कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं।

अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ हंसते नजर आ रहे सीएम उमर अब्दुल्ला।
शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिवार हुए शामिल
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार (30 अक्टूबर) को विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी संपन्न हुई है। गवाहों में दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य शामिल थे। सीएम उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है, वहीं पत्रकार निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है।
शादी समारोह में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। पिता फारूक अब्दुल्ला और उनकी तीन बहनें और अन्य करीबी रिश्तेदार ने शिरकत की। साथ ही निधि के माता-पिता पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान समारोह में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- 1994 में लव मैरिज, 2026 में तलाक और अब निधि राजदान संग नई शुरुआत... कैसी रही CM उमर-पायल की वैवाहिक यात्रा?
यह भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं पत्नी निधि राजदान? 56 की उम्र में CM ने रचाई दूसरी शादी, लंबे समय से चल रही थी चर्चा
यह भी पढ़ें- CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- नए सफर की शुरुआत
It’s done bro 💍 @OmarAbdullah https://t.co/I3V5HnCz7C
— Nidhi Razdan (@Nidhi) October 31, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।