Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गरीबों को तंग करना बंद करे बिजली विभाग... जम्मू में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा गुस्सा, लोगों ने कर्मियों को खदेड़ा

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:44 PM (IST)

    जम्मू के फलाएं मंडाल के मकवाल गांव में ग्रामीणों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। उनका कहना है कि गरीब और सीमावर्ती क्षेत्र के निवासी होन ...और पढ़ें

    जम्मू में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा।

    जम्मू में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा

    HighLights

    1. जम्मू के मकवाल गांव में स्मार्ट मीटर का विरोध प्रदर्शन।

    2. ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों को बिना मीटर लगाए वापस भेजा।

    3. गरीब ग्रामीण महंगे बिजली बिलों को लेकर चिंतित हैं।

    जागरण संवाददाता, जम्मू:  जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र फलाएं मंडाल के मकवाल गांव में गुरुवार को बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र ग्रामीणों ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही गांव में पहुंचे कर्मियों को बिना मीटर लगाए ही बैरंग लौटने पर मजबूर कर दिया।

     प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सीमावर्ती और गरीब इलाके के निवासी हैं, जहां ज्यादातर लोग खेती-किसानी और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। सीमा से सटे होने के कारण चुनौतियां और बढ़ जाती हैं। स्थिति यह है कि लोगों को 500 रुपये की दिहाड़ी भी नसीब नहीं होती और खाने-पीने के लाले पड़े हुए हैं।

    लोग बोले- स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे

     ग्रामीणों सुनीता, रश्मी, सुशीला, राकेश, सुरेंद्र का आरोप है कि इस आर्थिक तंगी के दौर में स्मार्ट मीटर लगने से हजारों रुपये के भारी-भरकम बिजली बिल आएंगे, जिन्हें चुकाने में वे पूरी तरह असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पहले बिल भर रहे थे, वैसे ही भरते रहेंगे, लेकिन स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। जबरदस्ती करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

    स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे लोग वहां से लौट गए

     उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को तंग करना बंद करना होगा। ग्रामीणों के सड़कों पर आ जाने और भारी रोष को देखते हुए विभाग के निर्देश पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे श्रमिक वहां से लौट गए।

    खबरें और भी