जम्मू के मीरां साहिब में बिजली कटौती से हाहाकार, लोग प्रदर्शन को मजबूर; गर्मी शुरू होने से पहले ही शुरू हुआ संकट
मीरां साहिब में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। गर्मी शुरू होने से पहले ही दिन में केवल 4-5 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे आम जनता और कारोबारी ...और पढ़ें

कैप्शन: जम्मू के मीरां साहिब में बिजली कटौती से हाहाकार (File Photo)
HighLights
मीरां साहिब में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
दिन में सिर्फ 4-5 घंटे मिल रही है बिजली आपूर्ति
निवासियों ने कटौती कम न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से मांग की है कि कटौती को कम किया जाए, अन्यथा उन्हें बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
स्थानीय निवासी बिशन दास, सोमा देवी, राकेश कुमार, राजेश कुमार, और सौदागर लाल का कहना है कि गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह से नहीं आया है, लेकिन बिजली की कटौती ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। दिन में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है और रात में भी लगातार कटौती हो रही है।
इससे न केवल आम जनता को परेशानी हो रही है, बल्कि बिजली से अपने यूनिट चला रहे कारोबारी भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। गिरधारी लाल, प्रेम कुमार, नरेश कुमार, और सतवीर सिंह का कहना कि यदि कटौती इसी तरह जारी रही, तो गर्मियों में बिजली की स्थिति क्या होगी, इसको लेकर लोग अभी से ही चिंतित हैं।
लोगों का कहना है कि बिजली विभाग हर महीने समय पर बिजली का बिल भेजता है और लोग भी बिल भरते हैं, लेकिन विभाग बिजली की आपूर्ति में पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कटौती कम नहीं की गई, तो वे पावर स्टेशन पहुंचकर विरोध करेंगे। वहीं बिजली विभाग के एईई गुलशन शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही कटौती की जाती है, और यदि कहीं ज्यादा कटौती हो रही है, तो वह जम्मू से हो रही है।