Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मालदीव विवाद पर भी फारूक अब्दुल्ला ने कर दिया हिंदू मुसलमान, बोले- कहीं नफरत तो नहीं इस मसले का कारण

    By Jagran News Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 05:08 PM (GMT+05:30)

    पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के तीन उप मंत्रियों की टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में एनसी ...और पढ़ें

    मालदीव विवाद पर बोले एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला।
    मालदीव विवाद पर बोले एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला।

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के दौरान उन्होंने समुद्र तट के किनारे वीडियो बनाकर पोस्ट किया। इसके बाद मालदीव के मंत्रियों और कुछ अन्य लोगों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया। जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ गया। वहीं, इस मामले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बयान जारी कर कहा कि इस विवाद के पीछे की वजह क्या है।

    फारूक अब्दुल्ला बोले- मालदीव में विवाद की क्या वजह

    भारत मालदीव विवाद पर एनसी सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत ने हमेशा मालदीव की मदद की है, मुझे समझ नहीं आता कि आज इस विवाद के पीछे क्या वजह है। क्या इसकी वजह भारत में हिंदू-मुसलमानों के बीच बढ़ रही नफरत है। चीन का प्रभाव न सिर्फ मालदीव में बल्कि नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश में भी बढ़ रहा है। भारत बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

    सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

    दरअसल, भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की। जिस पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्पणी कर दी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तीनों उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया है।

    मालदीव की पूर्व मंत्री मारिया अहमद दीदी ने पीएम मोदी का किया समर्थन

    राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के कुछ सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बीच मालदीव के एक और पूर्व मंत्री ने पीएम मोदी का समर्थन किया है। द्वीपसमूह की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां मालदीव सरकार की 'अदूरदर्शिता' को प्रदर्शित करती हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि मालदीव का भारत एक विश्वसनीय सहयोगी रहा है, जो रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करता है और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को कमजोर करने के किसी भी प्रयास की आलोचना की। उन्होंने भारत को मालदीव के लिए '911 कॉल' के तौर पर याद किया, जो जरूरत पड़ने पर हमेशा उनके बचाव के लिए आगे आता है।

    ये भी पढ़ें: Arjuna Award 2023: पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित