Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra: टूटा रिकॉर्ड! 28 दिनों में चार लाख के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आकंड़ा, दर्शन के लिए रवाना हुआ नया जत्‍था

    By Agency Edited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 26 Jul 2024 12:17 PM (IST)

    जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्‍था रवाना हुआ है। अब तक बाबा बर्फानी के भक्‍तों का आंकड़ा चार लाख ...और पढ़ें

    बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों का उत्‍साह बरकरार
    बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों का उत्‍साह बरकरार

    HighLights

    1. 4.36 लाख से अधिक कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन
    2. 29 जून को रवाना हुआ था श्रद्धलुओं का पहला जत्‍था

    पीटीआई, जम्‍मू। जम्‍मू कश्‍मीर की अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए यात्रियों का नया जत्‍था रवाना हुआ है। अमरनाथ मंदिर के लिए शुक्रवार को बारिश के बीच 2,500 से अधिक तीर्थयात्री जम्‍मू के आधार शिविर से रवाना हुए।

    श्रद्धालुओं ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

    अमरनाथ के श्रद्धालु इस साल नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं। अब तक 4.36 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल 52 दिनों में सिर्फ 4.5 लाख से अधिक यात्रियों ने ही पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

    29वां जत्‍था हुआ रवाना

    शुक्रवार को तीर्थयात्रियों का 29वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में 84 वाहनों के काफिले में सुबह 3:20 बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। 1,681 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग के माध्यम से तीर्थयात्रा करने के लिए पहलगाम पहुंचेंगे। वहीं 885 ने गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग को चुना है।

    यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का 28वां जत्‍था, अब तक 4.25 लाख यात्री कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

    रक्षाबंधन पर समाप्‍त होगी यात्रा

    29 जून को श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। यह यात्रा 52 दिन तक चलती है। रक्षा बंधन को अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का आखिरी जत्‍था रवाना होता है। इस साल 19 अगस्‍त को यह यात्रा समाप्‍त होने जा रही है।