Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu: NIA ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, पाक नागरिक हबीबुल्ला मलिक का भी नाम शामिल

    By Jagran News Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 06:17 PM (IST)

    प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन और लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार्जशीट दायर की है। इन लोगों पर स्टिकी बम आईईडी और छोटे हथियार ...और पढ़ें

    NIA ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट।
    NIA ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट।

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन और लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। स्टिकी बम, आईईडी और छोटे हथियारों के साथ हिंसक आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश रचने के कारण ये आरोप पत्र दायर किए गए हैं।

    पुंछ और राजौरी के कई आतंकी हमलों में था शामिल

    एनआईए की चार्जशीट में शामिल आरोपियों में पाकिस्तानी नागरिक हबीबुल्ला मलिक उर्फ साजिद जट्ट उर्फ सैफुल्ला उर्फ नूमी उर्फ नुमान उर्फ लंगड़ा उर्फ अली साजिद उर्फ उस्मान हबीब उर्फ शनि शामिल है, जो पाक पंजाब के कसूर जिले का रहने वाला है। वह पुंछ और राजौरी जिलों में विभिन्न आतंकवादी हमलों में शामिल पाया गया है।

    ये भी पढ़ें: मालदीव विवाद पर भी फारूक अब्दुल्ला ने कर दिया हिंदू मुसलमान, बोले- कहीं नफरत तो नहीं इस मसले का कारण