Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर बस सेवा घटी, सीमावर्ती गांवों में बढ़ा रोष, लोगों ने उठाई बसें बढ़ाने की मांग

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 04:04 PM (GMT+05:30)

    ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर बस सेवा घटने से सीमावर्ती गांवों के लोगों में भारी रोष है। नगरी कठुआ से जम्मू के बीच चलने वाली दो बसों में से एक निजी बस बंद ...और पढ़ें

    कैप्शन: 13केटीएच02 ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग से गुजरते वाहन।

    कैप्शन: 13केटीएच02 ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग से गुजरते वाहन।

    HighLights

    1. ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर बस सेवा घटने से रोष

    2. एक निजी बस बंद होने से यात्रियों को असुविधा

    3. ग्रामीणों ने मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग

    संवाद सहयोगी, हीरानगर। सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाले ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर बस सेवा बढ़ने के बजाय कम हो जाने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। नगरी कठुआ से जम्मू के बीच चलने वाली दो बसों में से एक प्राइवेट बस पिछले कुछ महीनों से बंद हो गई है, जिससे सीमावर्ती गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार सांबा और कठुआ जिलों के करीब दो सौ सीमावर्ती गांव इस मार्ग से जुड़े हुए हैं।

    वर्ष 1980 के दशक तक इस मार्ग पर कठुआ और जम्मू के बीच लगभग हर एक घंटे के अंतराल में बसें चला करती थीं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलती थी। बाद में मार्ग की खस्ता हालत और कई नालों पर पुल न होने के कारण धीरे-धीरे बस सेवाएं बंद हो गई थीं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सीमा सड़क संगठन ,बीआरओ द्वारा इस मार्ग को चौड़ा करने के साथ-साथ नालों पर पुलों का निर्माण किया गया, जिससे मार्ग की स्थिति में काफी सुधार आया है।

    HRTC की बस की सर्विस जार

    सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए करीब तीन वर्ष पहले सरकार ने नगरी कठुआ से जम्मू के बीच सुबह के समय दो बसें चलाने की व्यवस्था की थी। इनमें से एसआरटीसी की बस तो अभी भी चल रही है, लेकिन प्राइवेट बस कुछ महीनों से बंद होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    क्षेत्र के पूर्व सरपंच राकेश शर्मा, रवि शर्मा, मोहन लाल तथा अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र से सैकड़ों लोग, जिनमें छात्र, सरकारी कर्मचारी तथा अन्य कामकाजी लोग शामिल हैं, रोजाना जम्मू आते-जाते थे। बस सेवा बंद होने से अब उन्हें करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चढ़वाल के रास्ते से जाना पड़ता है, जिससे समय और किराए दोनों की अधिक खर्ची होती है।

    खबरें और भी

    ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की उठी मांग

    ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से ओल्ड सांबा-कठुआ मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब जो बसें चल रही थीं उनमें से भी एक बंद हो जाने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

    लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर कठुआ और जम्मू के बीच दोनों तरफ से एक-एक घंटे के अंतराल में बसें चलाई जाएं, ताकि छात्रों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को राहत मिल सके। इस संबंध में स्थानीय विधायक विजय शर्मा का कहना है कि यह मुद्दा उन्होंने परिवहन मंत्री के समक्ष उठाया था और उन्होंने नई बसें चलाने का आश्वासन दिया था। बसों की संख्या बढ़ाने के लिए वह दोबारा मंत्री से बात करेंगे।