'PoK में अत्याचार बंद करे...', CM उमर ने पाकिस्तान को लताड़ा; भारत के आंतरिक मामलों में दखल न देने की दी नसीहत
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से गुलाम जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार हनन रोकने और आंतरिक मामलों में दखल न देने को कहा। ...और पढ़ें

सीएम उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
HighLights
पाकिस्तान PoJK में मानवाधिकार हनन रोके, उमर का बयान।
रेंजर्स और सुरक्षा बलों के अत्याचार तुरंत बंद हों।
मोहन भागवत के बयान का स्वागत, इल्तिजा मामला 'फिक्स्ड मैच'।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पाकिस्तान को आइना दिखाते हए कहा कि वह हमारे आंतरिक मामलों दखल देने के बजाय गुलाम जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों का हनन बंद कर हालात को संभाले। वहां रेंजर्स और सुरक्षा बल जो अत्याचार कर रहे हैं, उसे तुरंत बंद किया जाए।
शुक्रवार को जम्मू में पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा पांच अगस्त के संदर्भ में की टिप्पणी पर कहा कि यहां जम्मू-कश्मीर में कोई मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं हो रहा है।
अगर उल्लंघन हो रहा है तो वह उसके कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में हो रहा है, वहां कितने लोगों की जान ली गई, कितने लोगों पर अत्याचार हुए, इसका जवाब पाकिस्तान को देना चाहिए। कत्लेआम और हिंसा के सिलसिले को तत्काल रोका जाना चाहिए।
भागवत के बयान का किया स्वागत
मुख्यमंत्री ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का भी स्वागत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार की आलोचना को राष्ट्रविरोध नहीं माना जाना चाहिए। उमर ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति कई बार सरकारों को अपनी गलतियां सुधारने का अवसर देती है और उन्होंने इसका उदाहरण नीट परीक्षा विवाद को बताया।
क्या इल्तिजा पांच साल की बच्ची हैं जो किसी को काट लें?
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ दर्ज एफआइआर का जिक्र करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह पांच साल की बच्ची नहीं हैं जो किसी को काट लें। पांच साल का बच्चा भी जानता है कि ऐसे किसी को नहीं काटा जाता। वह यहीं रुके। उन्होंने पूरे विवाद को 'फिक्स्ड मैच' करार देते हुए कहा कि इस पर मुझसे टिप्पणी मत मांगिए। जनता को बेवकूफ बनाने की यह कोशिश सिर्फ इसलिए हो रही है ताकि 'वो बनता है' वाला बयान लोग भूल जाएं।
खबरें और भी
यह पार्टी अपने दम पर नहीं बनी थी, एजेंसियों ने बनाई थी। जब भी इसकी साख गिरती है, उसे दोबारा खड़ा करने की कोशिश शुरू हो जाती है।'
उमर का इशारा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के हालिया 'वो बनता है' बयान की ओर था, जिसे लेकर भारी विवाद हुआ था। बाद में महबूबा ने बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनका आशय 'बहाना बनता है' कहना था, लेकिन उमर का दावा है कि उस बयान से पार्टी की राजनीतिक छवि को नुकसान हो चुका है।