विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्थानीय आतंकी नहीं मिल रहे तो बौखलाया पाकिस्तान, अपने देश के रिटायर्ड सैनिकों को आतंकवादी बनाकर भेज रहा जम्मू कश्मीर

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 24 Nov 2023 12:45 PM (IST)

Terrorism in Jammu-Kashmir जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान अपने सेवानिवृत सैनिकों को आतंकी बनाकर भेज रहा है। ...और पढ़ें

पाकिस्तान अपने देश के रिटायर्ड सैनिकों को आतंकवादी बनाकर भेज रहा जम्मू कश्मीर
पाकिस्तान अपने देश के रिटायर्ड सैनिकों को आतंकवादी बनाकर भेज रहा जम्मू कश्मीर

HighLights

  1. स्थानीय आतंकी नहीं मिल रहे तो बौखलाया पाकिस्तान
  2. अपने देश के रिटायर्ड सैनिकों को आतंकवादी बनाकर भेज रहा जम्मू कश्मीर
  3. विदेशी आतंकियों को भेजने की कोशिशें कर रहा पाकिस्तान

राज्य ब्यूरो, जम्मू। Terrorism in Jammu-Kashmir: जम्मू और कश्मीर में अशांति फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। पाकिस्तान घाटी में अशांति फैलाने के लिए नापाक हरकतों को अंजाम देता रहता है।

वहीं, अब पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नया पैतरा आजमाया है। पाकिस्तान अब अपने सेवानिवृत सैनिकों ( retired soldiers) को जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए आतंकी बनाकर भेज रहा है।

सेवानिवृत सैनिक बनाए जा रहे आतंकवादी

सेना की उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र दिवेद्धी ने कहा है कि प्रदेश में मारे गए कई विदेशी आतंकियों की पुष्ठभूमि की जांच के दौरा यह जानकारी मिली है कि वे सेना में काम कर चुके हैं।

आर्मी कमांडर शुक्रवार सुबह जम्मू में सेना के बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना प्रदेश में सक्रिय सभी आतंकियों को मार गिराएगी।

घाटी में भेजे जा रहे विदेशी आतंकी

आर्मी कमांडर ने कहा कि आतंकी संगठनों को जम्मू कश्मीर में स्थानीय आतंकी नही मिल रहे हैं। ऐसे में वह विदेशी आतंकियों को भेजने की कोशिशें कर रहा है। हम प्रदेश में सक्रिय सभी विदेशी आतंकियों को मार गिराएंगे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत, PoK में धर्मस्थल शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा; विरोध करने पर स्थानीयों को किया प्रताड़ित

Pok में शारदीय पीठ कर किया जबरन कब्जा

वहीं, पाकिस्तानी सेना ने गुलाम कश्मीर में स्थित पौराणिक धर्मस्थल शारदा पीठ की जमीन पर कब्जा कर लिया है। पाकस्तानी सेना ने पहले से ही जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिर की बाहरी दीवार को तोड़ कर कॉफी शॉप बनाई हुई है। जब स्थानीयों ने इसका विरोध किया तो पाकिस्तानी सेना ने सीविल सोसाइटी के सदस्यों प्रताड़ित किया।

यह भी पढ़ें- शहादत को नमन: सैंकड़ों नम आंखों ने राजौरी एनकाउंटर के बलिदानियों की दी श्रद्धांजलि, विशेष विमान से घर भेजे गए वीरो के पार्थिव शरीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।