Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! जम्मू की सड़कों पर 'मौत का मांजा', बाल-बाल बची युवक की जान, कांपते हुए सुनाया खौफनाक मंजर

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:55 PM (IST)

    जम्मू में चाइनीज मांझा से एक युवक की गर्दन कटने से बाल-बाल बची, जिसने प्रशासन से इसकी बिक्री पर सख्त रोक लगाने की मांग की है। ...और पढ़ें

    जम्मू में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटने से बची।

    जम्मू में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटने से बची

    HighLights

    1. युवक की गर्दन गट्टू से कटने से बाल-बाल बची।

    2. कम रफ्तार ने जान बचाई, गट्टू खींचने पर धारदार होता है।

    3. प्रशासन से गट्टू बिक्री पर सख्त रोक लगाने की मांग।

    जागरण संवाददाता, जम्मू. गट्टू यानी चाइनीज मांझे की धार कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा एक युवक के साथ हुए हादसे से लगाया जा सकता है। जम्मू में एक युवक की गर्दन गट्टू की चपेट में आने से कटते-कटते बच गई। हादसे के बाद युवक ने प्रशासन से गट्टू की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

    इस घटना में घायल लक्ष्य डोगरा ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल से बख्शी नगर इलाके से जा रहा था। उसकी रफ्तार कम होने के कारण उसकी जान बच गई। अगर वाहन की गति थोड़ी अधिक होती तो गट्टू उसकी गर्दन को गंभीर रूप से काट सकता था। प्रतिबंध होने के बावजूद  चाइनीज मांझा जम्मू के बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है। 

    हादसे के बाद खुद तोड़ी 'खूनी डोर'

    लक्ष्य ने कहा कि उसकी गर्दन पर गट्टू लगने से कटने के निशान आए हैं। वह बार-बार खुद को भाग्यशाली मान रहा है कि समय रहते उसकी जान बच गई। उसने बताया कि गट्टू टूटने के बजाय खिंचने पर और पतला होता जाता है।

    पतला होने के बाद इसकी धार और तेज हो जाती है और यह राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हादसे के बाद उसने मौके पर लगे गट्टू को तोड़ दिया, ताकि किसी अन्य व्यक्ति की जान खतरे में न पड़े।

    खबरें और भी

    गट्टू की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो

    युवक ने प्रशासन से अपील की कि जहां भी गट्टू दिखाई दे, उसे तत्काल हटाया जाए। उसने कहा कि केवल लोगों को जागरूक करने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि कुछ लोग प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और दुकानदार भी इसे बेच रहे हैं। सरकार को गट्टू की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    उसने कहा कि जब गट्टू बाजार में नया आया था, उसी समय प्रशासन को इसकी बिक्री पर रोक लगानी चाहिए थी और इसके खतरों का अध्ययन करना चाहिए था। लेकिन धीरे-धीरे यह लोगों, खासकर बच्चों के बीच भी लोकप्रिय हो गया। उसने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को गट्टू के बजाय सुरक्षित पारंपरिक डोर से पतंग उड़ाने के लिए प्रेरित करें।