Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मन की बात' में गूंजी कश्मीर की पारंपरिक पहचान, पीएम मोदी ने की 'वगू चटाई' कला की सराहना

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:17 AM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कश्मीर की पारंपरिक वगू चटाई को पहचान दी, जिससे कारीगरों का उत्साह बढ़ा। ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने की 'वगू चटाई' कला की सराहना (फाइल फोटो)

    पीएम मोदी ने की 'वगू चटाई' कला की सराहना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने वगू चटाई को 'मन की बात' में सराहा।

    2. यह चटाई सरकंडों व धान के पुआल से तैयार की जाती है।

    3. गुलाम हुसैन और तंजीला ने इस कला को पुनर्जीवित किया।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर की पारंपरिक वगू चटाई को पहचान दी है। प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में वगू चटाई बनाने वाले कश्मीर कारीगरों की प्रशंसा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

    प्रदेश के विभिन्न जिलों में बूथ स्तर पर हुए भाजपा के कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों ने कार्यकर्ताओं, लोगों के साथ कार्यक्रम सुनकर प्रधानमंत्री से समाज की बेहतरी के लिए काम करने की प्रेरणा ली। प्रधानमंत्री ने वगू कारीगरों का हवाला देते हुए कहा कि जब हुनर और जज्बा हो तो हर राह आसान हो जाती है।

    इसकी झलक कश्मीर की पारंपरिक चटाई वगू को लेकर आज हो रहे प्रयासों में दिखती है। इस चटाई को सरकंडों व धान के पुआल से तैयार किया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चटाई को बनाने की परंपरा बरसों पुरानी है। उन्होंने वगू ग्राफ्ट की परंपरा को नया जीवन देने वाले श्रीनगर के गुलाम हुसैन व उनकी बेटी तंजीला का हौसला बढ़ाया।

    कहा, कि दोनों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि गुलाम हुसैन बहुत साधारण परिवार से आते हैं। उन्हें इस काम में कई प्रकार की चुनौतियां भी आई। लेकिन वगू के संरक्षण का उनका संकल्प अडिग था। देखते ही देखते उनके इस प्रयास से बहुत सारे लोग जुड़ते गए।