Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आप भी कर रहे हैं RAC टिकट पर यात्रा, जान लीजिए रेलवे का नया नियम, मजे में कटेगा सफर

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:06 PM (IST)

    Good News: रेलवे ने RAC टिकट पर यात्रा करने वाले एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए राहत की खबर दी है। अब उन्हें भी कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की तरह पूर ...और पढ़ें

    एसी कोच में आरएसी यात्रियों को मिलेगा पूरा बेडरोल किट। (फाइल फोटो)

    एसी कोच में आरएसी यात्रियों को मिलेगा पूरा बेडरोल किट। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आरएसी यात्रियों को एसी कोच में मिलेगा पूरा बेडरोल किट।

    2. चादर, कंबल, तकिया सहित पूरी किट उपलब्ध कराई जाएगी।

    3. रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को दिए सख्त निर्देश।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। रेलवे में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब एसी श्रेणी के कोच में आरएसी यात्रियों को भी कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की तरह पूरा बेडरोल किट मिलेगा। इसमें चादर, कंबल, तकिया आदि शामिल होंगे। हालांकि, एसी चेयर कार के यात्रियों पर यह सुविधा लागू नहीं होगी।

    रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी कर आरएसी यात्रियों को बेडरोल उपलब्ध करवाने के नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। रेलवे बोर्ड के पास लगातार ऐसी शिकायतें पहुंच रही थीं कि आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों को बेडरोल नहीं दिया जा रहा या फिर उन्हें अधूरा किट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों की दोबारा याद दिलाई है।

    आरएसी यात्रियों को पूरा बेडरोल किट मिलेगा

    रेलवे के निर्देश के अनुसार एसी प्रथम श्रेणी, एसी द्वितीय श्रेणी और एसी तृतीय श्रेणी समेत संबंधित एसी श्रेणियों में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाना है। आरएसी यात्रियों को सीट साझा करनी पड़ सकती है, लेकिन इससे उनकी बेडरोल सुविधा प्रभावित नहीं होगी।

    रेलवे बोर्ड के सख्त निर्देश

    रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को कहा है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों की जानकारी दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रेन में आरएसी यात्रियों को बेडरोल उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही न है।

    खबरें और भी

    अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आरएसी यात्रियों को निर्धारित बेडरोल किट नहीं मिलने या अधूरा किट मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।