Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरएसपुरा के 3 कुख्यात आदतन अपराधी PSA के तहत गिरफ्तार, जेल भेजे

    By Daljeet Singh Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:48 PM (IST)

    आरएसपुरा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन कुख्यात आदतन अपराधियों को जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार ...और पढ़ें

    आरएसपुरा में तीन कुख्यात अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार, जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    आरएसपुरा में तीन कुख्यात अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार, जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    HighLights

    1. आरएसपुरा पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को पीएसए के तहत दबोचा।

    2. आरोपी जानू, करण और अनिल आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।

    3. जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीनों को निर्धारित जेल भेजा गया।

    संवाद सहयोगी,आरएसपुरा। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरएसपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात एवं आदतन अपराधियों को जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया है।

    जिला मजिस्ट्रेट जम्मू द्वारा जारी निरोध आदेशों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर निर्धारित जेल में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थाना आरएसपुरा प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने एसपी मुख्यालय अन्ना सिन्हा लता (आईपीएस) के समग्र मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया।

    पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के बढ़ते नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। पीएसए के तहत हिरासत में लिए गए आरोपितों में जानू कुमार उर्फ नागो, पुत्र देवी दास, निवासी चक मोहम्मद यार,आरएसपुरा शामिल है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, धारदार हथियार रखने, स्नैचिंग सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 24 जनवरी 2026 के तहत हिरासत में लिया गया।

    तीनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय

    दूसरा आरोपित करण कुमार उर्फ नंदी, पुत्र बलवंत राज, निवासी वार्ड नंबर-9, चोहाला, आरएसपुरा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैरकानूनी जमावड़ा, आपराधिक अतिक्रमण, शस्त्र अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं सहित पांच एफआईआर दर्ज हैं। उसे 9 जुलाई 2026 के तहत पीएसए में निरुद्ध किया गया।

    तीसरा आरोपित अनिल चौधरी उर्फ आशु, पुत्र बहादुर सिंह, निवासी वार्ड नंबर-7, आरएसपुरा है। उसके खिलाफ आगजनी, घर में घुसकर हमला, हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, शस्त्र अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं। उसे 13 जुलाई 2026 के तहत हिरासत में लिया गया।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए थे। ऐसे में लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत इनकी निरोधात्मक गिरफ्तारी आवश्यक समझी गई। उल्लेखनिए है कि आरएसपुरा पुलिस ने हाल के दिनों में अपराधियों, गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान तेज किया है।

    पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे।