Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के अनुराधा हत्याकांड मामले में खुलासा, रिश्तेदार ने ही की थी हत्या; दोनों में था अवैध संबंध

    Updated: Sun, 24 May 2026 12:51 PM (IST)

    सांबा पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा में महिला अनुराधा की हत्या का मामला पांच दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने अवैध संबंध के चलते हत्या करने वाले पूर्व सैनिक ...और पढ़ें

    सांबा पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा में महिला अनुराधा की हत्या का मामला पांच दिन में सुलझा लिया है।

    सांबा पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा में महिला अनुराधा की हत्या का मामला पांच दिन में सुलझा लिया है।

    HighLights

    1. सांबा पुलिस ने पांच दिन में हत्या सुलझाई

    2. पूर्व सैनिक रिश्तेदार अवैध संबंध में गिरफ्तार

    3. धारदार हथियार बरामद, विवाद के बाद की हत्या

    संवाद सहयोगी, सांबा। सांबा में पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के छन्न कार्थोली में महिला के हत्या मामले को पांच दिन में सुलझाने का दावा किया है। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों में अवैध संबंध थे। आरोपित एक पूर्व सैनिक है और महिला का रिश्तेदार ही है।

    एसएसपी अनुज कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 18 मई को सूचना मिली थी कि वार्ड सात छन्नी कार्थोली, तहसील बाड़ी ब्राह्मणा सांबा के एक घर में खून से लथपथ एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू कर दी।

    मृतका की पहचान अनुराधा पत्नी अजय कुमार में की गई। पुलिस ने थाना बाड़ी ब्रह्मणा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। व्यापक पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण, सबूतों का संग्रह, गवाहों से पूछताछ और कई सुरागों का सत्यापन कर जम्मू की तहसील खौड़ के भगवान चक में दबिश देकर छैल सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में आरोपित की संलिप्तता सामने आई। आरोपीत मोबाइल फोन के जरिये अनुराधा से लगातार संपर्क में था। उसके और महिला के बीच अवैध संबंध थे। दोनों में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

    कहासुनी के बाद कर दी थी हत्या

    जांच के दौरान यह बात सामने आई कि वारदात वाले दिन आरोपित महला के घर गया था। वहां दोनों में कहासुनी हुई थी। इस बीच महिला की हत्या कर मौके से फरार हो गया।

    खबरें और भी

    20 मई को किया था गिरफ्तार

    आरोपित छैल सिंह को 20 मई को हत्या मामले गिरफ्तार किया था। जांच में यह भी पता चला कि वह पूर्व सैनिक है और वर्तमान में मुंबई में रिलायंस सिक्योरिटी सर्विसेज में कार्यरत है। आरोपित मृतका का रिश्तेदार भी है और दोनों में सात-आठ वर्ष से अवैध संबंध थे।