Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नितिन गडकरी से मिले सत शर्मा, जम्मू-कश्मीर की महत्वपूर्ण संपर्क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का मुद्दा उठाया

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:37 PM (IST)

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय ...और पढ़ें

    नितिन गडकरी से मिले सत शर्मा। फोटो जागरण

    नितिन गडकरी से मिले सत शर्मा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सत शर्मा ने गडकरी से जम्मू-कश्मीर के सड़क नेटवर्क पर चर्चा की।

    2. बरसात में भूस्खलन रोकने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग पर बल।

    3. सड़क संपर्क को आर्थिक विकास और पर्यटन की आधारशिला बताया।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा के सदस्य सत शर्मा ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर जम्मू-कश्मीर के सड़क नेटवर्क को और सुदृढ़ बनाने व महत्वपूर्ण संपर्क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का मुद्दा उठाया।

    केंद्रीय मंत्री को जम्मू-कश्मीर के रणनीतिक महत्व, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, बढ़ती पर्यटन संभावनाओं व जनआकांक्षाओं से अवगत कराते सत शर्मा ने जोर दिया कि बरसात में राष्ट्रीय राजमार्गों के बार-बार बाधित होने से लोगों को परेशानी को दूर करने के लिए वैज्ञानिक ढलान स्थिरीकरण, आधुनिक निगरानी प्रणालियों व उन्नत इंजीनियरिंग तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। ऐसा करने से सड़कें अधिक सुरक्षित व टिकाऊ बन सकेंगी।

    सत शर्मा ने बेहतर सड़क संपर्क को आर्थिक विकास, पर्यटन, व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व राष्ट्रीय सुरक्षा की आधारशिला बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि केंद्र शासित प्रदेश में सड़क विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता मिलती रहे।

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच 12 माह हर मौसम में संपर्क सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बरसात में भूस्खलन की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

    उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान भूस्खलन व प्रतिकूल मौसम के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों के बार-बार बाधित होने से लोगों को परेशानी होती है। नई तकनीकों के इस्तेमाल से इस समस्या का समाधान किया जाए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्बाध सड़क संपर्क से सीमावर्ती और दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही वस्तुओं की आवाजाही, पर्यटन और आवश्यक सेवाओं का संचालन भी पूरे वर्ष सुचारु रूप से जारी रह सकेगा।

    खबरें और भी

    सत शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सुरंगों, एलिवेटेड रोड कारिडोर व फ्लाईओवरों का समयबद्ध निर्माण पूरा करने की भी मांग की। उनका कहना था कि इन परियोजनाओं के शीघ्र पूरा होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, यात्रा समय घटेगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी तथा निवेश, रोजगार और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में सड़क संपर्क के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है व लंबे समय से लंबित राजमार्ग, पुल तथा सुरंग परियोजनाओं को रिकार्ड गति से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विकास की सोच भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थी जिसे मोदी सरकार नई प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

    बैठक के दौरारन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सत शर्मा द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर में सड़क अवसंरचना व संपर्क व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मंत्रालय हरसंभव सहयोग जारी रखेगा।