विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: आतंकवाद पर SIA का एक और बड़ा एक्शन, फरार नार्को टेररिस्ट की पांच कनाल जमीन की अटैच

Published: Fri, 05 Jan 2024 01:15 PM (GMT+05:30)

एसआईए ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक फरार नार्को टेररिस्ट की पांच कनाल जमीन को अटैच कर दिया। नार्को ...और पढ़ें

फरार नार्को टेररिस्ट की पांच कनाल जमीन की अटैच
फरार नार्को टेररिस्ट की पांच कनाल जमीन की अटैच

HighLights

  1. आतंकवाद पर SIA का एक और बड़ा एक्शन
  2. फरार नार्को टेरेरिस्ट की पांच कनाल जमीन की अटैच
  3. 2022 में नार्कोटेरेरिज्म के छह सदस्य हुए थे गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो श्रीनगर। Jammu-Kashmir News: जम्मू कश्मीर में मरनासन्न आतंकवाद को वित्तीय ऑक्सीजन दे जिंदा करने में जुटे नार्को टेररिज्म (narcoterrorism) को समाप्त करने के अभियान के तहत प्रदेश जांच एजेंसी एसआईए ने वीरवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक फरार नार्को टेररिस्ट की पांच कनाल जमीन को अटैच कर दिया।

क्या होता है नार्को टेररिज्म?

नार्को टेररिस्ट उसे कहा जाता है जो लश्कर, जैश, हिज्ब व अन्य आतंकी संगठनों की मदद से पाकिस्तान से अवैध नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी करते हैं। अवैध नशीले पदार्थों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकियों व अलगाववादियों तक पहुंचाते हैं । इस पूरे गठजोड़ को नार्को टेररिज्म कहा जाता है।

2022 में नार्को टेररिज्म के छह सदस्य हुए थे गिरफ्तार

संबधित सूत्रों ने बताया कि प्रदेश जांच एजेंसी ने वर्ष 2022 में नार्को टेररिज्म के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए उसके छह सदस्यों को पकड़ा था। इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ भी बरामद किया था। इस मॉड्यूल का सरगना अब्दुल रशीद मीर फरार होने में कामयाब हो गया था। उसकी तलाश जारी है। उसे अदालत ने भी फरार करार दिया है।

यह भी पढ़ें- शोपियां में एक आतंकी ढेर, अभी भी जंगल में छिपा एक दहशतगर्द; चोटीगाम में सुबह से जारी है सुरक्षाबलों की मुठभेड़


अब्दुल रशीद मीर की पांच कनाल संपत्ति अटैच

उसे विभिन्न माध्यमों से अदालत में या फिर संबधित जांच एजेंसी के समक्ष हाजिर होने का हर संभव मौका प्रदान किया गया है। इसके बावजूद वह सामने नहीं आ रहा है। वह जिला बारामुला में अमगरढ़ सोपोर का रहने वाला है। जहाह अज ने बताया कि मामले की जांच का रही है।

प्रदेश जांच एजेंसी ने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अदालत की अनुमति से आज उसकी पांच कनाल जमीन (SIA attaches five kanal land Abdul Rashid Mir) अटैच की है।

यह जमीन अमरगगढ़ सोपोर में ही है। प्रदेश जांच एजेंसी के अधिकारियों ने राजस्व विभाग की मदद से संबधित जमीन पर उसे अटैच किए जाने का नोटिस भी लगा दिया है।

यह भी पढ़ें- कोयले-गैस नहीं, जम्मू-कश्मीर में अब सिर्फ जिग जैग तकनीक से चलेंगे ईंट भट्ठे; जानें क्यों लिया ऐसा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।