Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह जम्मू ही है न? शहर की सबसे मशहूर रेजिडेंसी रोड का बदला लुक, स्मार्ट सिटी बनाने को करोड़ों खर्च

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:08 PM (IST)

    Jammu Smart City Mission: जम्मू में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 9.18 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की गई रेजिडेंसी रोड-हाई स्ट्रीट परियोजना का सीएम उमर ...और पढ़ें

    9.18 करोड़ की लागत से रेजिडेंसी रोड-हाई स्ट्रीट अपग्रेड की गई है।

     9.18 करोड़ की लागत से रेजिडेंसी रोड-हाई स्ट्रीट अपग्रेड की गई है

    HighLights

    1. सीएम उमर अब्दुल्ला ने रेजिडेंसी रोड परियोजना का उद्घाटन किया।

    2. 9.18 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस हुई सड़क।

    3. पैदल यात्री-अनुकूल, भूमिगत केबल और स्मार्ट एलईडी पोल लगे।

    जागरण संवाददाता, जम्मू. शहर के मुख्य व्यावसायिक और ऐतिहासिक केंद्र को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 9.18 करोड़ की लागत से अपग्रेड की गई रेजिडेंसी रोड-हाई स्ट्रीट परियोजना का आधिकारिक उद्घाटन किया

    यह परियोजना जम्मू के पारंपरिक व्यापारिक केंद्र को अत्याधुनिक, पैदल यात्री-अनुकूल और सौंदर्यपूर्ण शहरी स्थल में परिवर्तित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

    क्या बोले CM उमर अब्दुल्ला

    उद्घाटन के दौरान मीडिया और जनता को संबोधित करते हुए CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर के हर क्षेत्र के सर्वांगीण और समावेशी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चाहे राजनीतिक परिस्थितियां जो भी हों, आवाम के लिए विकास कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहने चाहिए।

    रेजिडेंसी रोड और हाई स्ट्रीट का यह पुनर्विकास जम्मू शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और यहां के नागरिकों व व्यापारियों को एक विश्वस्तरीय शहरी अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। 

    बदल रही शहर की सूरत

    विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे काम करने जा रहे हैं कि व्यापारियों के अंदर की निराशा खत्म होगी। पर्यटक यहां रुके और जम्मू में विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि जम्मू के मंदिरों के लिए करोड़ाें रुपये आ चुका है। जल्द इस पैसे को लगाया जाएगा। जिससे हमारा जम्मू शहर का विकास होगा। पुराने शहर के लोग, व्यापारी आर्थिक रूप से सशक्त हो पाएंगे क्योंकि व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गुम्मट में भव्य मार्केट बनाई जा चुकी है।

    6 करोड़ रुपये में परेड सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही परेड में घंटाघर का काम शुरू होगा। दीवान मंदिर में करोड़ों रुपये से आडिटोरियम बनने जा रहा है। इंदिरा चौक में डोगरा पहचान करवाई गई है। शहर के अंदर वर्टिकल गार्डन बन रहे हैं। पीरखोह को जाने वाले मार्ग का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है।

    खबरें और भी

    रेजिडेंसी रोड-हाई स्ट्रीट पुनर्विकास की विशेषताएं

    1. इस योजना के अंतर्गत रेजिडेंसी रोड और उससे जुड़े हाई स्ट्रीट कारिडोर का कायाकल्प कई अत्याधुनिक नागरिक सुविधाओं के साथ किया गया है।

    2. नागरिकों और पर्यटकों की पैदल आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए काबल-स्टोन और उच्च गुणवत्ता वाले पेवर्स से सुसज्जित चौड़े और बाधा-रहित फुटपाथ तैयार किए गए हैं।

    3. दिव्यांगजनों की सुगम आवाजाही के लिए टैक्टाइल पेविंग और रैंप की व्यवस्था की गई है।

    4. ओवरहेड बिजली, टेलीकाम और इंटरनेट तारों के जाल को हटाकर सभी केबलों को भूमिगत डक्ट्स में स्थानांतरित किया गया है, जिससे सड़क का सौंदर्य और सुरक्षा दोनों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

    5. मानसून और भारी बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या से निपटने के लिए अत्याधुनिक कवर्ड ड्रेनेज सिस्टम और स्टार्म वाटर नालियों का पुनर्निर्माण किया गया है।

    6. स्मार्ट एलईडी हेरिटेज पोल लगाए गए हैं जो रात के समय सड़क की दृश्यता बढ़ाने के साथ-साथ जम्मू के पारंपरिक स्थापत्य सौंदर्य को प्रदर्शित करते हैं।

    7. खरीदारों और राहगीरों के बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, हरियाली बढ़ाने वाले प्लांटर्स और व्यवस्थित पार्किंग जोन चिह्नित किए गए हैं।

    स्थानीय व्यापार और नागरिक जीवन पर प्रभाव

    रेजिडेंसी रोड हाई स्ट्रीट जम्मू का दिल माने जाते हैं, जहां दैनिक आधार पर हजारों फुटफाल दर्ज होता है। व्यवस्थित वाकवे और बेहतर दृश्यता से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि की उम्मीद है। बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण पर रोक लगने से मुख्य मार्ग पर यातायात की आवाजाही सुचारू होगी।

    रघुनाथ मंदिर और पुराने शहर के समीप होने के कारण यह अपग्रेटेड कारिडो़र जम्मू आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा।

    60 करोड़ से अधिक के नए प्रोजेक्ट्स की सौगात

    हाल ही में राज्य सरकार ने जम्मू और श्रीनगर दोनों शहरों में शहरी विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए 60 करोड़ से अधिक के नए प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है। इनमें भगवती नगर में ई-बस डिपो (23.04 करोड़), तावी वंडरलैंड वेस्ट-टू-वंडर पार्क (11 करोड़), बाहू फोर्ट फूड स्ट्रीट (1.65 करोड़) और हेरिटेज ट्रेल ब्यूटीफिकेशन (15.74 करोड़) शामिल हैं। रेजिडेंसी रोड-हाई स्ट्रीट का यह 9.18 करोड़ का प्रोजेक्ट जम्मू को एक आधुनिक, स्वच्छ और स्मार्ट अर्बन सेंटर बनाने की दिशा में स्मार्ट सिटी मिशन की एक और प्रमुख उपलब्धि है।