सैन्य जवान की पत्नी से जम्मू रिंग रोड पर दिनदहाड़े लूट, महिला को टक्कर मार स्कूटी लेकर फरार हुए झपटकार
बिश्नाह रिंग रोड पर एक सैन्य जवान की पत्नी निशु चौधरी से दिनदहाड़े स्कूटी छीन ली गई। दो झपटमारों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर घायल किया और फरार हो गए ...और पढ़ें

आरएसपुरा से लौट रही निशु देवी पर झपटमारों का हमला, घायल अवस्था में पहुंची अस्पताल।
HighLights
सैन्य जवान की पत्नी से बिश्नाह रिंग रोड पर लूट।
झपटमारों ने स्कूटी को टक्कर मार घायल किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, बिश्नाह। बिश्नाह रिंग रोड पर एक और आपराधिक वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए है और पुलिस अपराधियों की खोज कर रही है।
वीरवार की दोपहर को निशु पत्नी कमल चौधरी निवासी बिश्नाह अपनी स्कूटी से आरएसपुरा से बिश्नाह लौट रही थी। जैसे ही वह बिश्नाह से मात्र एक किलोमीटर पीछे थी, तो उसका पीछा कर रहे दो झपटमारों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और निशु को नीचे गिरा दिया और उसे घायल अवस्था में सड़क पर तड़पता छोड़, मौके से स्कूटी छीन कर फरार हो गए।
घायल अवस्था में निशु किसी तरह बिश्नाह के उपजिला अस्पताल पहुंची और परिजनों व बिश्नाह पुलिस को सूचित किया। बिश्नाह पुलिस ने अस्पताल जाकर घायल निशु देवी के बयान दर्ज किए और अपनी जांच शुरू कर दी। वहीं अस्पताल पहुंची निशु देवी की सास दर्शना देवी ने बताया कि उनका बेटा कमल सेना में है और इस वक्त बाहर नौकरी पर है।
उनकी बहु निशु देवी किसी निजी काम से आरएसपुरा गई थी लेकिन वापसी पर उसे घायल कर उसकी स्कूटी छीन कर लुटेरे भाग गए। हालांकि निशु ने लुटेरों का विरोध किया पर दो लुटेरों के आगे हार गई और घायल हों गई।