Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'धुरंधर पार्ट-2' के आलोचकों पर कसा तंज, 'सच दिखाया तो हो रही तकलीफ'

    By Jagran newsEdited By: Kapil Kumar
    Updated: Sun, 22 Mar 2026 06:26 AM (IST)

    पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने फिल्म 'धुरंधर पार्ट-2' का बचाव किया है, यह कहते हुए कि यह किसी कल्पना का नहीं, बल्कि वास्तविक घटनाओं का चित्रण है। उन्होंने आ ...और पढ़ें

    धुरंधर पार्ट-2 को लेकर कुछ राजनीतिक पार्टियां सवाल उठा रही। एआई जनरेटेड

    धुरंधर पार्ट-2 को लेकर कुछ राजनीतिक पार्टियां सवाल उठा रही। एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। फिल्म धुरंधर पार्ट-2 को लेकर देश में कुछ राजनीतिक पार्टियां इसे दुष्प्रचार करार देकर सवाल उठा रही हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है, वह किसी कल्पना का हिस्सा नहीं है। बल्कि यह उस सच्चाई पर आधारित है, जिससे देश पहले ही वाकिफ है।

    उन्होंने कहा, 'सच दिखाया तो तकलीफ' हो रही है। फिल्म की कहानी वास्तविक तथ्यों के काफी करीब है और इसे उसी नजरिये से देखा जाना चाहिए।

    तस्करी से जुड़े मामले किसी से छिपे नहीं

    वैद ने आलोचकों पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म में अतीक अहमद और दाऊद इब्राहिम जैसे गैंग्सटरों को लेकर जो दिखाया गया है, वह वास्तविक सच्चाई है। अतीक के पाकिस्तान से संबंध और अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े मामले किसी से छिपे नहीं हैं।

    उनके मुताबिक, “अतीक भले ही सांसद रहा हो, लेकिन वह एक कुख्यात गैंगस्टर था। उसके पास अवैध हथियार कैसे पहुंचते थे और पाकिस्तान से उसके क्या रिश्ते थे, यह जगजाहिर है। फिल्म इसी हकीकत को सामने लाती है।

    जाली नोटों के रैकेट में शामिल रहे कुछ नेता

    पूर्व डीजीपी ने यह भी आरोप लगाया कि देश में कुछ नेता जाली नोटों के रैकेट में शामिल रहे हैं और पाकिस्तान तक मशीनें पहुंचाने में उनकी भूमिका रही। ऐसे हालात के चलते ही नोटबंदी जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा था।

    विपक्षी दलों द्वारा फिल्म को सरकारी दुष्प्रचार बताए जाने पर वैद ने पलटवार करते हुए कहा, “जब तक दाऊद के पैसे से फिल्में बनती थीं, तब तक किसी को समस्या नहीं थी।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की यूनिवर्सिटी में पीजी सीटों पर दाखिला चुनौती, CUET-PG के बाद हो रहे अपने एंट्रेंस टेस्ट; पढ़िए डिटेल

    वैद का कहना है कि सच्चाई हमेशा कड़वी होती है और यही वजह है कि इसे स्वीकार करना आसान नहीं होता। इस फिल्म में किसी सरकारी फंड का इस्तेमाल नहीं हुआ है और यह वास्तविक घटनाओं से प्रेरित एक साहसिक प्रयास है।

     

    खबरें और भी