जम्मू के सांबा में काल बनी रफ्तार, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने गंवाई जान; एक घायल अस्पताल में भर्ती
सांबा जिले में शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। ...और पढ़ें

सांबा में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
सांबा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत।
सुचेतगढ़ में डंपर-स्कूटी टक्कर में एक युवक मृत।
घगवाल में अज्ञात वाहन से बुजुर्ग की जान गई।
संवाद सहयोगी, सांबा। सांबा जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लागों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार सांबा के सीमावर्ती गांव सुचेतरगढ़ में एक डंपर और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी पर सवार दोनों लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल सांबा लाया गया जहां पर डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया और घायल को एम्स विजयपुर रेफर कर दिया गया।
वहीं मृतक प्रत्यक्ष (21) पुत्र नवीन निवासी बैनग्लाड सांबा का रहने वाला था। जबकि घायल अभी भगत (20) पुत्र यशपाल निवासी सिनकी छपड़ी सांबा का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर डंपर को जब्त कर लिया है।
वहीं घगवाल में एक स्कूटी सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मर दी, जिससे वह घायल हो गया और उसे ट्रामा अस्पताल घगवाल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सांबा जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतक रघुवीर सिंह (54) पुत्र जागीर सिंह निवासी मगल, कटड़ा जिला रियासी का रहने वाला था।