Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के सुनाम कॉलेज के नाम नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, फाइन आर्ट्स विभाग ने बनाया 17 फीट लंबा पंजाबी परांदा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:29 PM (IST)

    शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज सुनाम के फाइन आर्ट्स विभाग ने 17 फीट लंबा पंजाबी परांदा बनाकर विश्व बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सुनाम कॉलेज ने 17 फीट लंबा पंजाबी परांदा बनाकर रिकॉर्ड बनाया।

    2. फाइन आर्ट्स विभाग ने विश्व बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।

    3. छात्रों ने प्रो. संदीप सिंह के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।

    जागरण संवाददाता, संगरूर। शहीद ऊधम सिंह सरकारी कालेज सुनाम के फाइन आर्ट्स विभाग ने 17 फीट लंबा पंजाबी परांदा तैयार कर विश्व बुक रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। फाइन आर्ट्स विभाग के प्रमुख प्रो. संदीप सिंह ने बताया कि इस अनोखे परांदे की कुल लंबाई 17 फीट है। इसे तैयार करने में करीब 1100 रील धागे का उपयोग किया गया।

    एक रील की औसत लंबाई लगभग 100 फीट के आधार पर इस परांदे के निर्माण में लगभग 36,300 मीटर धागा इस्तेमाल किया गया। इस विशाल परांदे को तैयार करने में प्रो. संदीप सिंह के मार्गदर्शन में विभाग के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से मेहनत की। इस रचनात्मक प्रयास में हरप्रीत कौर, रमनदीप कौर, जसप्रीत कौर, कमलप्रीत कौर, हरमनप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह, तरनप्रीत सिंह, राहुल सिंह, जगजीत सिंह, अर्शदीप सिंह और रजत शेख ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    प्रो. संदीप सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पंजाबी संस्कृति की पहचान परांदा को कला, रचनात्मकता और विद्यार्थियों की सामूहिक प्रतिभा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना था। इस उपलब्धि पर कालेज के प्रिंसिपल श्याम सुंदर, उप-प्रिंसिपल डा. अचला रानी, डा. नीतू शर्मा, प्रो. गगनदीप सिंह हांडा, प्रो. शिवानी, प्रो. दिनेश कुमार और प्रो. रमणदीप सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए सम्मानित किया।