तिरंगे लहरा और दीप जला... BJP ने मनाया 370 से आजादी के 7 साल पूरा होने का जश्न, कश्मीर में बदले हालात का दिया सबूत
जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटने के सात साल पूरे होने का जश्न तिरंगा रैलियों और दीप जलाकर मनाया। इन आयोजनों ने कश्मीर में बढ़ती देशभक्ति और ...और पढ़ें
-1785953440752_m.webp)
BJP ने मनाया 370 से आजादी के 7 साल पूरा होने का जश्न। फोटो जागरण
HighLights
भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटने के सात साल मनाए।
तिरंगा रैलियों और दीप जलाकर देशभक्ति का जश्न।
कश्मीर में बढ़ी देशभक्ति, सामान्य हुए हालात।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरा होेने का जश्न, शान से तिरंगे लहराकर, दीप जलाकर मनाया। हाथ में तिरंगे लेकर, बंदे मातरम भारत माता की जय, हम हिंदोस्तानी, हिंदोस्तान हमारा के नारे लगाते कश्मीरियों ने अलगाववादियों व उनकी भाषा बोलने वाले विरोधी दलों को कड़ा जवाब दिया।
अनंतनाग के खन्नाबल, श्रीनगर के लाल चौक, जवाहर नगर में हाथों में तिरंगे लेकर उमड़ी भीड़ ने स्पष्ट दिया कि सात सालों में सब बदल गया है व जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित बनने के बाद कश्मीर में देशभक्ति का बोलबाला है। वहीं जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में भी भाजपा ने तिरंगे लहराने के साथ मुख्य स्थलों पर दीप जलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनने के सात साल पूरे होने की खुशियां मनाई।
निडर होकर अब देशभक्ति के नारे बुलंद
जम्मू शहर के डोगरा चौक में बुधवार शाम को दीप जलाने के साथ कार्यकर्ताओं ने हलवा बांट कर जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने की सातवीं वर्षगांठ की खुशियां मनाई। जम्मू के त्रिकुटानगर में पार्टी मुख्यालय व श्रीनगर में भाजपा के जिला कार्यालय में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर मिठाइयां बांटी गई। इसी तरह के कार्यक्रम जम्मू संभाग के अन्य जिलों में भी हुए।
बुधवार को भाजपा ने कश्मीर के खन्नाबल में तिरंगा रैली निकाल कर साबित किया कि कश्मीर के जिन इलाकों में कभी पथवराव, प्रदर्शन होते थे वहां पर बुधवार को लोगों ने निडर होकर अब देशभक्ति के नारे बुलंद करते हैं।
खबरें और भी
पहले लोग जिन जगहों पर तिरंगा उठाने के बारे में सोच नही सकते थे, अब वहां पर तिरंगे लहराकर खुद को भारतीय कहने वालों की बड़ी भीड़ है। कश्मीर में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रमों में खन्नाबल की तिरंगा रैली, श्रीनगर के बाटा चौक से लाल चौक तक तिरंगा बाइक रैली व जवाहर नगर पार्क में तिरंगा रैली मुख्य थी।
बेहतरी अब सड़कों पर दिखती
खन्नाबल में तिरंगा रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने से अाई बेहतरी अब सड़कों पर दिखती है। ठाकुर ने कहा कि कुछ साल पहले तक खन्नाबल में इस स्तर की तिरंगा रैली की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उस समय आतंकवाद व पत्थरबाजी के कारण ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना संभव नहीं था।
आज हालात बदल चुके हैं व अनंतनाग शहर 24 घंटे खुला रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीनगर का लाल चौक अब तिरंगे की थीम वाला सेल्फी प्वाइंट बन चुका है, यह जम्मू-कश्मीर में बदले माहौल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था व विकास कार्यों के चलते जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल हुई है।