Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के सांबा में फिर दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने खंगाला चप्पा-चप्पा; लोगों को सतर्क रहने की अपील

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 09:04 AM (IST)

    सांबा के पंगधौर में दो संदिग्धों को देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। एक स्थानीय निवासी की सूचना पर पुलिस, सेना और बी ...और पढ़ें

    सांबा में तलाशी अभियान के दौरान लोगों से पूछताछ करते सुरक्षाबल के जवान।

    सांबा में तलाशी अभियान के दौरान लोगों से पूछताछ करते सुरक्षाबल के जवान।

    HighLights

    1. पंगधौर में दो संदिग्धों को देखे जाने की सूचना मिली

    2. सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया

    3. एहतियातन अभियान जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    संवाद सहयोगी, सांबा। सीमावर्ती क्षेत्र में दो संदिग्ध लोगों को देखे जाने पर अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षाबलों का बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला। सीमांत रास्तों से लेकर हाईवे तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, पंगधौर के निवासी ने बीती रात दो संदिग्धों को देखा जिसके बाद उसे शक हुआ। वह डरकर घर आया और कुत्तों को खोल दिया। संदिग्ध वहां से निकल गए। एक स्थानीय व्यक्ति ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

    इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। घटनास्थल पर पुलिस, सेना और बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पूरे क्षेत्र को घेरकर आने-जाने वाले मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

    किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर अभियान शाम तक जारी रहा। वहीं, रविवार सुबह भी पंगधौर समेत आसपास के कई अन्य गांवों के चप्पे-चप्पे को खंगाला है।

    अधिकारियों के अनुसार, सीमांत इलाकों में इस तरह की सूचना को गंभीरता से लिया जाता है। स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षाबलों को देने की अपील की गई है।