Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सरिये से लदा ट्रक पलटा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:20 PM (IST)

    ऊधमपुर के खैरी में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सरिये से लदा एक ट्रक तेज मोड़ पर पलट गया। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर के लिए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, उधमपुर । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के खैरी इलाके में शुक्रवार को सरिये से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़े एक मोटरसाइकिल सवार युवक की चपेट में आने से गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद हाईवे की एक ट्यूब में यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, उधमपुर शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर शारदा माता मंदिर के समीप ट्रक नंबर जेके02डीएल0994 तेज गति से जा रहा था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सड़क पर पलटने के बाद काफी दूरी तक घिसटता चला गया।

    हादसे के समय सड़क किनारे कुछ बाइक सवार खड़े थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायल को राष्ट्रीय राजमार्ग एंबुलेंस की मदद से जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घायल की पहचान 21 वर्षीय सुब्रमण्यम पुत्र मुथिव कुमार निवासी तमिलनाडु के रूप में की है।

    दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की एक ट्यूब को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। वाहनों की आवाजाही दूसरी ट्यूब से जारी रखी गई, जिससे कुछ समय तक यातायात धीमा रहा।

    बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाया गया और सड़क से मलबा साफ करने के बाद मार्ग सामान्य कर दिया गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।