Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू में अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, चालक गंभीर

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 03:04 PM (GMT+05:30)

    मीरां साहिब के गांव लंगोटिया में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे चालक चमन लाल घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और माम ...और पढ़ें

    अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक घायल।

    अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक घायल।

    HighLights

    1. अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी

    2. चालक चमन लाल गंभीर रूप से घायल

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    संवाद सहयोगी, मीरां साहिब। गांव लंगोटिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हो गया। उसकी पहचान चमन लाल निवासी पृथ्वीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया।

    उधर, टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक गांव कीर पिंड से अपने गांव की ओर जा रहा था। गांव लंगोटिया के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

    हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायल अवस्था में उसे सड़क से उठाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।