Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train to Kashmir: कब से शुरू होगी वंदे भारत की बुकिंग? कितना होगा किराया और क्या होंगे स्टॉपेज; जानें सबकुछ

    Updated: Fri, 14 Feb 2025 05:23 PM (IST)

    Train to Kashmir कश्मीर तक वंदे भारत से सफर करने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को श्रीनगर के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिख ...और पढ़ें

    कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत का जनता को बेसब्री से इंतजार है (जागरण ग्राफिक्स)
    कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत का जनता को बेसब्री से इंतजार है (जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन से चलेंगी श्रीनगर के लिए ट्रेनें
    2. कटड़ा से लेकर श्रीनगर तक की दूरी तय करने में करीब ढाई घंटे लगेंगे
    3. रियासी, बनिहाल, कांजीगुंड अनंतनाग जैसे स्टेशन वंदे भारत के मुख्य स्टेशन होंगे

    डिजिटल डेस्क, जम्मू। Train to Kashmir Fare and Route: 17 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे के साथ ही कश्मीर तक ट्रेन का सफर शुरू हो जाएगा। इस बात की पूरी संभावना है आने वाली 17 तारीख को पीएम मोदी श्रीनगर तक वंदे भारत को हरी झंडी दिखा देंगे।

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्रीनगर तक ट्रेन को चलाने की तैयारियों के बीच बुधवार को मैकेनिकल विभाग के मुख्य इंजीनियर डिंपी गर्ग व अन्य अफसरों ने कटड़ा से संगलदान 63 किलोमीटर रेल खंड का बारीकी से जायजा भी किया।

    इसी कड़ी में आइए, जानते हैं कि कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत की टिकट कब से बुकिंग कर सकते हैं और ट्रेन का रूट क्या होगा? इसी के साथ यह भी जानेंगे कि वंदे भारत के अलावा और कौन-कौन सी एक्सप्रेस ट्रेन होंगी जो श्रीनगर तक जाएंगी।

    वंदे भारत का कितना होगा किराया?

    कश्मीर के लिए वंदे भारत के संचालन के बाद यात्री श्रीनगर के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा हुई नहीं है। लेकिन संभावना है कि ट्रेन के संचालन के अगले दिन टिकट की विंडो यात्रियों के लिए ओपन हो जाए। वहीं, अनुमान है कि कटड़ा-श्रीनगर तक चलने वाली ट्रेन का टिकट 1500 रुपये से लेकर 2500 रुपए होगा।

    खबरें और भी

    • एसी चेयर कार: 1500 से 1600 रुपये
    • एक्जीक्यूटिव चेयर कार: 2200 से 2500 रुपये

    (हालांकि, आधिकारिक रूप से एलान के बाद किराए में उतार-चढ़ाव हो सकता है)

    कहां-कहां रुकेगी वंदे भारत

    उधमपुर-श्रीनगर- बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के अंतर्गत कटड़ा, रियासी, बनिहाल, कांजीगुंड, अनंतनाग, अवंतीपोरा हैं। यह ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी। ट्रेन में लोगों को को आरामदायक और कुशल यात्रा का अनुभव मिलेगा।

    दिल्ली से कटड़ा तक स्टॉपेज

    • दिल्ली
    • अंबाला छावनी
    • लुधियाना जंक्शन
    • पठानकोट छावनी
    •  जम्मू तवी
    • श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा)

    यात्रियों के ट्रांसशिपमेंट के बाद

    • रियासी
    • बनिहाल
    • कांजीगुंड
    • अनंतनाग
    • अवंतीपोरा
    • श्रीनगर रेलवे स्टेशन

    यह भी पढ़ें- 'कश्मीर जाने वाली वंदे भारत प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी है', दशकों का सपना साकार; खुशी से झूमे यात्री

    वंदे भारत व एक्सप्रेस ट्रेन का समय

    कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत सहित दो एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग का रेलवे ने घोषणा कर दी है। कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटड़ा से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और 11 बजकर 20 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर से ट्रेन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर कटड़ा पहुंचेगी। इसके अलावा दो एक्सप्रेस ट्रेनें और चलेंगी।

    • वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह कटड़ा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।
    • मेल एक्सप्रेस रोजना चलेगी। यह कटड़ा से सुबह 9:50 पर चलेगी और 1:10 पर श्रीनगर पहुंचेगी।
    • एक अन्य मेल एक्सप्रेस कटड़ा रोजाना चलेगी। दोपहर बाद तीन बजे चलेगी और शाम 6:20 बजे श्रीनगर तक पहुंचेगी

    वापसी का क्या रहेगा समय

    • श्रीनगर से मेल एक्सप्रेस सुबह 8:45 बजे चलेगी और 12:05 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
    • वंदे भारत दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर से चलकर 3:55 पर कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
    • दूसरी मेल एक्सप्रेस श्रीनगर से दोपहर 3:10 बजे चलकर शाम 6:30 बजे कटड़ा पहुंच जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कश्मीर तक ट्रेन से जाने का सपना हुआ पूरा, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी