हीरानगर के कटल चौक पर ई-रिक्शा और लोड कैरियर की भीषण टक्कर में चार महिलाएं घायल, जीएमसी कठुआ रेफर
हीरानगर के कट्टल चौक पर ई-रिक्शा और लोड कैरियर ऑटो की टक्कर में चार महिलाएं घायल हो गईं। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उप जिला अस्पताल से जीएमसी कठुआ ...और पढ़ें

हीरानगर के कटल चौक पर हादसे के बाद चार घायल महिलाओं को एसडीएच से जीएमसी किया गया शिफ्ट।
HighLights
ई-रिक्शा और लोड कैरियर ऑटो की टक्कर।
कट्टल चौक, हीरानगर में हुआ हादसा।
चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल, कठुआ रेफर।
संवाद सहयोगी जागरण हीरानगर। उपमंडल के कट्टल चौक पर शुक्रवार को एक ई-रिक्शा और लोड कैरियर ऑटो के बीच हुई टक्कर में चार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार लोड कैरियर ऑटो नंबर जेके 21जे-6658 और एक ई-रिक्शा के बीच कट्टल चौक पर अचानक टक्कर हो गई। हादसे में लोड कैरियर ऑटो में सवार बानो बेगम उम्र 55पत्नी गामा निवासी रख सरकार प्लाही हीरानगर, जानो बीबी उम्र 50 पत्नी जमात अली निवासी मथुरा चक तहसील हीरानगर, ज़ातून उम्र 45 पत्नी आलम दीन निवासी मथुरा चक तथा बानो 25 पत्नी मिया निवासी जंगी चक घायल हो गईं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को एसडीएच हीरानगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।