Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हीरानगर पुलिस ने किया मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, डिंगा अम्ब में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 14 मवेशियों को बचाया

    By Rajinder Mathur Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Sat, 31 Jan 2026 05:01 PM (IST)

    हीरानगर पुलिस ने डिंगा अंब में मवेशी तस्करी का प्रयास विफल किया। नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 14 मवेशी (13 गायें, 1 बैल) अमानवीय तरीके से ले जाते ह ...और पढ़ें

    कठुआ के लोगों ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और नाकाबंदी को और सख़्त करने की प्रशासन से अपील की।

    कठुआ के लोगों ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और नाकाबंदी को और सख़्त करने की प्रशासन से अपील की।

    HighLights

    1. हीरानगर पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास विफल किया।

    2. डिंगा अंब में ट्रक से 14 मवेशी बचाए गए।

    3. दो तस्कर गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई की मांग।

    संवाद सहयोगी, हीरानगर। पुलिस और प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद मवेशियों की अवैध तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्कर कानून को खुली चुनौती देते हुए बेख़ौफ़ होकर इस संगीन अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

    ताज़ा मामले में हीरानगर थाने के अंतर्गत डिंगा अंब पुलिस ने शुक्रवार की रात को नाका चैकिंग के दौरान दयाला चक की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोक कर मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। नाके पर रोक कर ट्रक नम्बर पीबी 02 ईडी 24 06 की तलाशी के दौरान उसमें 13 गायें और 1 बैल, कुल 14 मवेशी, बेहद अमानवीय और क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर लदे हुए पाए गए।

    पुलिस ने मौके से ट्रक चालक वारिस पुत्र साबिर, निवासी दिल्ली तथा उसके साथी रैंबो मसीह पुत्र लोबाया मसीह, निवासी धर्मकोट, तहसील डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस स्टेशन हीरानगर में एफ आई आर नंबर 13/2026 धारा 223 बीएन एस एवं 11 पीसीए एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    आपको बता दें कि जिला कठुआ में पुलिस की सख्ती के बाबजूद भी तस्कर वाज नहीं आ रहे और हर दूसरे तीसरे दिन कही न कही पशुओं से लदे वाहन पकड़े जाते हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक ऐसे अपराधियों पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई, वाहनों की स्थायी जब्ती और तस्करी नेटवर्क को जड़ से तोड़ने की ठोस रणनीति नहीं बनाई जाती, तब तक यह अवैध धंधा यूं ही फलता-फूलता रहेगा। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और नाकाबंदी को और सख़्त किया जाए।