Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशे से बनाई 55 लाख की दौलत जब्त, कठुआ खानपुर के कालू के घर पर लगा 'न खरीदें' का बैनर

    By Ajay Kumar Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Fri, 19 Jun 2026 06:29 PM (IST)

    कठुआ में एक नशा तस्कर सादिक अली उर्फ कालू की 55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जिसे उसने नशे के कारोबार से अर्जित किया था। राजस्व और अन्य विभागों ...और पढ़ें

    नशा तस्कर सादिक अली उर्फ कालू की 55 लाख की संपत्ति अटैच।

    नशा तस्कर सादिक अली उर्फ कालू की 55 लाख की संपत्ति अटैच

    HighLights

    1. नशा तस्कर कालू की 55 लाख की संपत्ति जब्त।

    2. संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थी।

    3. कठुआ के खानपुर में संपत्ति पर बैनर लगाया गया।

    जागरण संवाददाता, कठुआ। राजबाग पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक नशा तस्कर की संपत्ति को अटैच कर दिया गया। तस्कर सादिक अली उर्फ कालू निवासी खानपुर की कुल अनुमानित संपत्ति 55 लाख है।

    जो उसने नशे के कारोबार से खड़ी की। जांच के दौरान संपत्ति की पहचान गैर-कानूनी तरीके से हासिल की गई संपत्ति के रूप में हुई। शुक्रवार राजस्व विभाग, पीडब्लयूडी एवं आरएंडडी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में संपत्ति अटैच कर ली गई। आरोपित के घर के बाहर बैनर लगा दिया गया है कि कोई भी इस संपत्ति को न खरीदे।