Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kathua Encounter: 'आतंकवाद बड़ी समस्या... दूर नहीं जा सकते', पांच जवानों के बलिदान और हमले पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 12:55 PM (IST)

    पिछले माह रियासी में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातें बढ़ गई हैं। बीते दिन जम्मू संभाग के कठुआ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कि ...और पढ़ें

    कठुआ एनकाउंटर पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला- फाइल फोटो (जागरण न्यूज)
    कठुआ एनकाउंटर पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला- फाइल फोटो (जागरण न्यूज)

    HighLights

    1. सोमवार को आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हुुए
    2. इस हमले में पांच जवान घायल भी हुए हैं
    3. आतंकवाद एक बड़ी समस्या है: उमर अब्दुल्ला

    पीटीआई, श्रीनगर। जम्मू संभाग के कठुआ जिले में सोमवार गश्त पर निकले दो सैन्य वाहनों पर घात लगाए आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में जेसीओ समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान हो गए, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हमले को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    आतंकवाद से दूर नहीं जा सकते: उमर अब्दुल्ला

    उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हमने इस हमले में पांच जवानों को खोया है। हम बार-बार कहते रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद एक समस्या है। आप चाहकर भी इससे दूर नहीं जा सकते।

    उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कहा था कि आतंक और हिंसा सहित सभी समस्याओं का समाधान आर्टिकल 370 को निरस्त करना है। लेकिन इस तरह के हमलों ने सब साफ कर दिया।

    पिछले कुछ दिनों में हुए कई आतंकी हमले

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकी हमलों में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले माह नौ जून को जम्मू संभाग के रियासी में शिवखोड़ी से लौट रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें नौ श्रद्धालु मारे गए थे, जबकि 41 से ज्यादा घायल हो गए थे। 

    इसके अगले दिन ही 10 और 11 जून को कठुआ के हीरानगर में आतंकी हमला हुआ। सुरक्षाबलों ने इस हमले में दो आतंकी मार गिराए, जबकि एक जवान बलिदान हुआ। 12 जून को डोडा के एक सैन्य कैंप पर भी हमले किए गए। इन हमलों में छह जवान जख्मी हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kathua Encounter: 'जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा', कठुआ आतंकी हमले पर रक्षा मंत्रालय सख्त; जारी है सेना का सर्च ऑपरेशन